Categories: Uncategorized

यहाँ मिलेंगे फरीदाबाद के बेस्ट मलाई मोमोस और रोल्स, दूर दूर से खाने आते है लोग

स्ट्रीट फूड अक्सर लोगो की ज़ुबान पर कुछ ऐसा चढ़ा हुआ है कि इसके दीवाने बार बार इसकी ओर खिंचे चले आते है। पिछले कुछ सालों में स्ट्रीट फूड के कई नायाब अजूबो ने चटोरो के दिलों में जगह बना ली है। और लोग अपनी मनपसंद जगह पर दूर दूर से खाने आते है। ऐसी ही एक जगह है फरीदाबाद की क्रिस्पी एंड टेस्टी फ़ास्ट फ़ूड। जहाँ के मोमोस और रोल्स लोग दिल्ली तक से खाने आते है।

दुकान के मालिक दीपक बताते है कि पिछले 5-6 सालों से वह लोगो को अपने अनोखे फ़ास्ट फ़ूड का स्वाद परोस रहे है। दीपक के मोमोस,रोल्स, बर्गर व पास्ता, लोगो मे काफी लोकप्रिय है।

क्रिस्पी और टेस्टी फ़ास्ट फ़ूड, सेक्टर 7, फरीदाबाद

मोमोस का अनोखा है स्वाद

मोमोस में मलाई मोमोस और पनीर मोमोस का स्वाद लोगो को बेहद पसंद है व इसके अलावा पनीर रोल व चीज़ रोल यहाँ के मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा बर्गर भी वह एक मशहूर कंपनी का ही इस्तेमाल करते है, जिससे वह बहुत ही सॉफ्ट व फ्लफ़ी बनते है है।

यहाँ मिलेंगे फरीदाबाद के बेस्ट मलाई मोमोस और रोल्स, दूर दूर से खाने आते है लोग

दीपक बताते है कि यह सुबह 10 बजे से तैयारी में जुट जाते है, जिसमे वह सब्ज़ियों को काटते है व अन्य सामग्री तैयार करते है। वह सारी सॉस खुद बनाते है व बाजार की चीज़ों का उपयोग न्यूनतम करते है।

सुबह 10 बजे से हो जाती है तैयारी शुरू

खुद बनाते है सारी सॉस व मोमोस

सारी क्रीम, तंदूरी सॉस, चिल्ली सॉस अपने चुनिंदा और पसंदीदा चीज़ों से तैयार करते है। इसके अलावा मोमोस व टिक्की वे पहले से ही थोड़ा पकाकर लाते है जिससे दुकान पर ग्राहकों को ज़्यादा इंतज़ार ना करना पड़े।

दीपक के मलाई मोमोस में ग्रेवी बेहद क्रीमी और स्वाद से भरपूर होती है व ऊपर से डाला गया कच्चा प्याज उसे एक अलग क्रनचिनेस प्रदान करता है। पहले मोमोस को तला जाता है व उसकी एक क्रीम की ग्रेवी तैयार की जाती है। जिसमे मोमोस को डालकर उसे खदकाया जाता है। इसके बाद ऊपर से कच्ची प्याज़ व मसाला डालकर सर्व कर दिया जाता है।

क्रीम से भरी ग्रेवी में बनते है मलाई मोमोस

जानिए चीज़ रोल की अनोखी रेसिपी

इसके अलावा चीज़ रोल बनाने की विधि भी बेहद अनोखी है। पहले एक टिक्की को तला जाता है। उसके बाद एक रोटी को तवे पर सेका जाता है वो भी अमूल मक्खन में। इसके बाद अलग अलग सॉस डालकर व अमूल का चीज़ डालकर प्याज़ व कॉर्न से उसे सजाया जाता है व उसे लपेटकर एक बार फिर अमूल मक्खन में सेका जाता है। और इसके बाद एक फॉयल में लपेटकर उसे सर्व कर दिया जाता है।

अगर आप लोग भी यहाँ के अनोखे स्वाद मज़ा लेना चाहते है तो
निम्नलिखित पते पर जाकर इनका मज़ा ले सकते है-

Crispy and Tasty Fast Food, Main Market, near PNB, Sector 7, Faridabad, Haryana 121006

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago