Categories: Faridabad

खोरी वासियों के हित में मजदूर आवाज संघर्ष समिति ने सरकार से लगाई यह गुहार

फरीदाबाद के खोरी गांव में तोड़फोड़ को लेकर पिछले कुछ सप्ताह से नगर निगम फरीदाबाद आए दिन खोरी गांव के दौरे कर रहा है एवं नगर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के साथ तैयारी में जुटा हुआ है।

मजदूर आवास संघर्ष समिति खोरी गांव के सदस्यों के अनुसार नगर निगम को केवल तोड़फोड़ की प्लानिंग के बारे में ही चिंता है किंतु सामाजिक एवं मानवीयता के आधार पर किसी प्रकार की कोई भी तैयारी नगर निगम की तरफ से नहीं की गई है। साथ ही हरियाणा सरकार ने भी अपनी प्रमुख भूमिका निभाने में इस मामले में दिलचस्पी नहीं ली।

खोरी वासियों के हित में मजदूर आवाज संघर्ष समिति ने सरकार से लगाई यह गुहार

जहां झुग्गी वहीं मकान का नारा देने वाले कुछ धरना प्रदर्शन कारियों को दिल्ली पुलिस द्वारा आज दिन में जनपद मार्ग के पास डिटेन कर लिया गया। यह जानकारी मिलते ही मजदूर आवाज संघर्ष समिति के सदस्यों ने अपने 12 मानवाधिकार अधिवक्ताओं की टीम लेकर मंदिर मार्ग थाना पहुंचे एवं थानाधिकारी मंदिर मार्ग से बातचीत कर डिटेन किए गए प्रदर्शनकारियों को मुक्त करवाने हेतु अनुरोध किया गया।

काफी मशक्कत एवं प्रयास के बाद थानाधिकारी मंदिर मार्ग ने लगभग 150 डिटेन किए गए प्रदर्शनकारियों को मुक्त किया। मुक्ति के पश्चात दिल्ली पुलिस ने समस्त प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर बदरपुर बॉर्डर पर छोड़ दिया।

आज तड़के 12:00 बजे के लगभग नगर निगम की ओर से जेसीपी मशीन लगाकर खोरी गांव में पड़े हुए मलबे तथा और संरचनात्मक ढांचों को हटाया गया। प्रशासन से मिली रिपोर्ट के अनुसार कल तोड़फोड़ होने की संभावना है।

मजदूर आवास संघर्ष समिति खोरी गांव ने आज फिर हरियाणा सरकार, फरीदाबाद नगर निगम और नगर प्रशासन से गुहार लगाई कि पहले मजदूरों का पुनर्वास कर लिया जाए।

बिना पुनर्वास के प्रशासन जो ड्राइव चलाएगा उसकी मजदूर आवास संघर्ष समिति खोरी गांव कड़े शब्दो में निन्दा करता है चूकि यह मानवाधिकार के खिलाफ़ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago