Categories: Uncategorized

अब महामारी के बाद फरीदाबाद पर मंडराया इस बीमारी का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

फरीदाबाद, 8 जुलाई। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि आमजन को कोरोना महामारी के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक रहने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को सरकार व प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों की पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित है। ऐसे में सरकार द्वारा लोगों को डेंगू व मलेरिया की रोकथाम संबंधी जागरूक करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है।

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आमजन को यह भी जानकारी दी जा रही है कि यह मच्छर साफ पानी में पनपता है और केवल दिन के समय काटता है।

अब महामारी के बाद फरीदाबाद पर मंडराया इस बीमारी का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
उपायुक्त यशपाल

आमजन को पानी से भरे हुए बर्तन व छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखना चाहिए। एक जगह पर पानी को इकट्ठा न होने दें तथा घरों के आसपास गंदगी न फैलने दें। मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडे देते है, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है।

अकस्मात तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना आदि ऐसे लक्षण दिखते ही प्राथमिकता तौर पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाएं।

उन्होंने कहा कि आमजन रात के समय पूरी बाजू के कपड़े पहने, मच्छर दानी का प्रयोग करे, सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस (ड्राई डे) मनाए, सप्ताह में एक दिन कूलरों, टंकियों, हौदियों, पशु-पक्षियों के बर्तनों को धोकर व सुखाकर कर दोबारा पानी भरे, ताकि लारवा न पनप सके। उन्होंने कहा कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम को लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी पर विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरुक किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago