Categories: Politics

अगले दो माह रहेंगे सरकारी महकमों के लिए बंपर भर्तियों से भरपूर, सरकार का शुरू हुआ होमवर्क

गत दिवस बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा विधायकों, मंत्रियों सांसदों और पार्टी जिला अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान कुछ विधायकों द्वारा सीएम मनोहर के सामने बिजली की कम सप्लाई का मुद्दा जोरों शोरों से उठाया। इस विषय पर गंभीरता व्यक्त करते हुए सीएम मनोहर लाल द्वारा पैडी (धान) उत्पादक जिलों में दो घंटे अतिरिक्त बिजली की सप्लाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पहले इन जिलों में औसत आठ घंटे बिजली की सप्लाई होती थी, लेकिन अब 10 घंटे बिजली की सप्लाई होगी। बिजली सप्लाई का शेड्यूल विभाग की ओर से वीरवार को जारी कर दिया जाएगा। मानसून में देरी के कारण सरकार ने अतिरिक्त बिजली सप्लाई देने का फैसला लिया है।

अगले दो माह रहेंगे सरकारी महकमों के लिए बंपर भर्तियों से भरपूर, सरकार का शुरू हुआ होमवर्क

वही हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस बात को भी स्पष्ट किया अगले दो माह में सरकारी महकमों में बंपर भर्तियां करने वाली है। राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भर्तियों की डिमांड भेजने के लिए सरकार ने होमवर्क शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार तमाम उन विभागों में खाली और जरूरत के पदों का ब्योरा जुटा रही है, जहां भर्तियां की जानी हैं। इसके अलावा राज्य की 1300 अवैध कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रदेश सरकार इन कालोनियों को नियमित करने का आदेश किसी भी समय जारी कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने विधायकों से लाल डोरा में होने वाली रजिस्ट्रियों के फैसले तथा शहरी निकायों की जमीन पर मालिकाना हक देने के सरकार के फैसले पर लोगों की प्रतिक्रिया पूछी। करीब एक दर्जन विधायकों ने ठोककर कहा कि लोग इस फैसले से काफी खुश हैं। उन्हें संपत्ति के मालिक जैसा अहसास हो रहा है। कुछ विधायकों ने सरकारी लैंड पर कब्जों का मामला उठाया, जिस पर मनोहर लाल ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ नहीं किया जाएगा।

पहले लाल डोरा व शहरी निकायों की संपत्ति का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों व जिला अध्यक्षों को 739 व्यायामशालाओं की सूची सौंपते हुए कहा कि वे फील्ड में जाकर इनकी चेकिंग करें। यदि कहीं कोई कमी है तो इसकी सीधे उन्हें जानकारी दी जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago