Categories: Politics

प्रदेश में वैक्सीन का टोटा बना टीकाकरण में रोड़ा, सप्लाई की कमी से आमजन हुई परेशान

संक्रमण की दूसरी वेब के दौरान टीकाकरण को बड़े पैमाने पर करते हुए वैक्सीन लगाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चैन को छोड़ने के लिए टीकाकरण करा कर इस संक्रमण से खुद को महफूज किया जा सके। और ऐसे में प्रदेश में गुरुवार की बात करें तो टीकाकरण करने में बड़ी असुविधा हुई क्योंकि सप्लाई ना होने के चलते टीकाकरण बड़े पैमाने पर नहीं हो पाया। वहीं महज 39 हजार लोगों को ही टीका लगाने में कामयाबी हासिल हो पाई।

दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को प्रदेशभर के लिए कोविशील्ड की एक लाख से अधिक डोज अलॉट की गईं। लेकिन कई जिलों में ये डोज की सप्लाई नहीं हो पाईं। इनमें फरीदाबाद, भिवानी और सिरसा का नाम शामिल है। अलॉट होने के बावजूद डोज सप्लाई नहीं होने से इन जिलों पर गुरुवार को टीकाकरण नहीं हो पाया।

प्रदेश में वैक्सीन का टोटा बना टीकाकरण में रोड़ा, सप्लाई की कमी से आमजन हुई परेशान

स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार को अलॉट हुई डोज पहुंच जाएंगी। वहीं, बुधवार को जहां हिसार और सोनीपत में स्टॉक खत्म था वहां गुरुवार को यहां वैक्सीन की डोज पहुंचा दी गईं। उधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हमें कोरोना वैक्सीन समय पर मिल रही हैं। कोशिश है कि हम जुलाई में लगभग 25 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज लगाएंगे।

संक्रमण के नए केस में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 घंटे में प्रदेश में 58 नए मरीज मिले। जबकि 9 की मौत हो गई। गुड़गांव व भिवानी में 2-2, नूंह, हिसार, झज्जर, रोहतक और कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक 7 लाख 69 हजार 442 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 7 लाख 58 हजार 590 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 9959 की जान जा चुकी है। वहीं सरकार अभी भी संक्रमण से बचे रहने के लिए सभी प्रकार के उपायों को अपनाने के पर जोर दे रही है ताकि तीसरी वेब के दौरान भी इस संक्रमण से खुद को और खुद के परिजन को महफूज कर पाने में आसानी हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago