Categories: Politics

राजनीति से ऊपर उठकर समधी कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत करने पहुँचे धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद 10 जुलाई फरीदाबाद के सांसद चौधरी कृष्णपाल गुर्जर का मोदी मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार एवं परिवर्तन कार्यक्रम में ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री का दर्जा हासिल करने के उपरांत यहां सेक्टर 28 स्थित अपने कार्यालय में पहुंचने पर उनके समधी एवं पाली स्टोन क्रेशर जोन एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर भड़ाना ने आज पार्टी एवं राजनीति की भावना से ऊपर उठकर हार्दिक स्वागत किया ।

श्री भडाना ने श्री गुर्जर को पुष्पगुच्छ भेंट किया।श्री भड़ाना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री कृष्णपाल गुर्जर को बधाई दी और कहा कि वह अत्यंत कर्मठ, ईमानदार एवं ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी हैं जिन्होंने कि फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में गत 2019 के आम संसदीय चुनाव में लगभग 6 लाख 50 हजार वोटों के अंतर से देश में रिकॉर्ड स्तर पर जीत दर्ज की थी ।

राजनीति से ऊपर उठकर समधी कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत करने पहुँचे धर्मबीर भड़ाना

उसके उपरांत दूसरी पारी के मोदी मंत्रिमंडल में भी पूर्व की तरह ही वे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बनाए गए। अब तक लगभग दो वर्षों से भी अधिक समय के उनके कार्यकाल में उनके द्वारा पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किए जा रहे अनूठे कार्यों की वजह से वे श्री मोदी जी की कसौटी पर खरे उतरे हैं

जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उन्हें ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजा है। उन्होंने श्री गुर्जर को बधाई देते हुए कहा कि वह अपने नए मंत्रालयों में भी अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर अनूठी मिसाल कायम करने में कामयाब होंगे। केपी गुर्जर ने भड़ाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्र एक सामान ही हैं

जिनको कि वे एक नजर से देखते हैं और सभी में एक समान रूप से विकास कार्य करवाने के लिए वचनबद्ध है । उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जो जिम्मेदारी ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री के रूप में दी है उसे वे पूरी निष्ठा , मेहनत व लगन से कार्य करते हुए कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago