Categories: Uncategorized

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियो ने भरी हुंकार, साईकल रैली निकालकर की नारेबाज़ी

फरीदाबाद। केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने साईकिल यात्रा निकालकर महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर किया।

यह प्रदर्शन सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न मार्गाे से होकर 5 किलोमीटर तक घूमता हुआ कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियो ने भरी हुंकार, साईकल रैली निकालकर की नारेबाज़ी

इस साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से चेयरमैन राकेश भड़ाना, प्रदेश कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, चेयरमैन डा. एस.एल. शर्मा, संजस सोलंकी वाईस प्रेसीडेंट, अशोक रावल प्रवक्ता, समाजसेवी बाबूलाल रवि, सूबेदार सिंह, रूपा गौतम, राजकुमार शर्मा सेहतपुर, नरेश शर्मा, श्रवण माहेश्वरी, पूनम राजपूत मौजूद रहे।

इस साइकिल यात्रा को लोगों का भी पूरा समर्थन मिला और कांग्रेसियों ने जगह-जगह लोगों को यह दिखाया कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए है कि अब वाहनों की बजाए लोगों को साईकिलें चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह इतिहास की पहली ऐसी सरकार है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल को 100 रूपए प्रति लीटर तक पहुंचा दिया।

सुमित गौड़ ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, गर्मियों के मौसम में लोग पानी के लिए जूझ रहे है, लेकिन न तो सत्ता में बैठे नेता और न ही कार्यालयों में बैठे अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे है बल्कि कागजों में विकास की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही बड़ा जनांदोलन शुरू करेगी और उसके बाद भाजपा सरकार को केंद्र व प्रदेश से सत्ताविहिन होना तय है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago