Categories: Politics

हरियाणा की ओपन शेल्टर होम से फरार बच्चों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन स्टेशन से किया बरामद

हद से ज्यादा कहते हैं कुछ भी अच्छा नहीं होता चाहे वह शातिर दिमाग हो या फिर चालाक चतुर वाले काम। ज्यादा दिमाग इस्तेमाल करना भी कई बार हानिकारक साबित हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ हरियाणा के रेवाड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले बावल स्थित ओपन शेल्टर होम के बच्चों के साथ। दोनों ने प्लान तो खूब बेहतर बनाया लेकिन कहते हैं ना कि गलत करने वाला शख्स भी कोई ना कोई गलती कर ही बैठता है।

दरअसल, बावल ओपन शेल्टर होम के परियोजना समन्यवक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी सजल (13) 1 जुलाई व पंजाब निवासी साहिल (13) 4 जुलाई को रेवाड़ी में लावारिस हालत में घूमते मिले थे। पुलिस ने उन्हें बरामद करके बावल के ओपन शेल्टर होम में भेजा था। 9 जुलाई को दोनों ने शेल्टर होम की दीवार फांदने का प्लान तैयार करके कुछ ईंटें दीवार के साथ खड़ी कर दीं।

हरियाणा की ओपन शेल्टर होम से फरार बच्चों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन स्टेशन से किया बरामद

दोनो ने मिलकर दीवार ऊंची होने के कारण पहले दोनों ने ईंटें लगाई और फिर 5 फीट ऊंची दीवार फांदी। बच्चों के गायब होने के बाद ओपन शेल्टर होम में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही बच्चों को तलाशते हुए बावल पुलिस रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंची और यहां से दोनों बच्चे बरामद कर लिए।

दोनों ही बच्चों को यह बात भी पता थी कि दीवार ऊंची होने के कारण वह उसे आसानी से लांग यशपाल नहीं पाएंगे इसलिए उन्होंने ईटों के सहारे दोनों ने प्लान बना कर दीवार को ऊंचा कर, फिर उसके बाद
ईंटों के सहारे दोनों ने दीवार फांदी और फिर किसी वाहन में बैठकर रेवाड़ी पहुंच गए। ओपन शेल्टर होम के कर्मचारियों को जब उनके गायब होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शाम के समय दोनों को रेवाड़ी जंक्शन से बरामद कर लिया है और वापस शेल्टर होम में भेज दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago