Categories: India

चंडीगढ़ के व्यापारी ने इस मशहूर फिल्म अभिनेता पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, भेजा गया समन

चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से सलमान खान, उनकी बहन और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन को समन भेजकर जवाब मांगा गया है।

चंडीगढ़ के व्यापारी ने इस मशहूर फिल्म अभिनेता पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, भेजा गया समन

शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता ने बताया कि उसने अभिनेता सलमान खान के कहने पर मनीमाजरा स्थित एनएसी एरिया में बड़ा शोरूम खोला था। उन्होंने सलमान खान की कंपनी के नियमों के तहत डेकोरेट करने और संचालित करने के लिए तकरीबन तीन करोड़ रुपये और खर्च कर दिए।


शिकायतकर्ता व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि शोरूम खुलवाने के बाद उनका एग्रीमेंट स्टाइल क्विंटेट ज्यूलरी प्राइवेट लिमिटेड से करवाया गया। यह भी बीइंग ह्यूमन कंपनी है।

नियम और शर्तों के तहत उसने 1 करोड़ रुपये शोरूम को बनाने में लगाया। इसके बाद शोरूम में बीइग ह्यूमन कंपनी की ज्वेलरी भी रखी, लेकिन बाद में कंपनी की तरफ से सामान नहीं भेजा गया।


चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में सलमान खान, अलवीरा खान व बीइंग ह्यूमन कंपनी के सीईओ प्रसाद कपारे, संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय मानव और आलोक को समन भेजा गया है। इस बात की पुष्टि चंडीगढ़ के एसपी केतन बंसल ने किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago