Categories: Faridabad

सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी लोगों के लिए जी का जंजाल, शिकायत के बावजूद नही होती कार्यवाही

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के सामने बसी गाँधी कॉलोनी के लोगों ने आज सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर सड़क जाम कर दिया तथा स्थानीय पार्षद, नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, गांधी कॉलोनी में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। हालात इतने खराब है कि लोगों के घरों में सीवर का पानी घुस जाता है।

सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी लोगों के लिए जी का जंजाल, शिकायत के बावजूद नही होती कार्यवाही

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार पार्षद तथा विधायक को शिकायत भी की जा चुकी है परंतु अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि नियमित तौर पर यदि सीवर की सफाई होगी तभी इस समस्या का समाधान हो पाएगा।

स्थानीय निवासी प्रदीप ने बताया कि निगम अधिकारियों से इस विषय में कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती है। सीवर का गंदा पानी घरों के अंदर जा रहा है। सीवर के गंदे पानी से काफी परेशानी हो रही है लेकिन निगम का इस पर कोई ध्यान नही है।

एक अन्य स्थानीय निवासी मिथलेश ने बताया कि एक तरफ महामारी का डर और दूसरी तरफ गंदगी, यहां पर रहना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन को कई बार इस विषय में शिकायत दी जा चुकी है परंतु फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं।


एक अन्य स्थानीय निवासी हरिमोहन ने बताया कि यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई हैं। प्रशासन यहां पर सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। यहां पर काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अध्यक्षता में हुई बैठक में भी वार्ड पार्षद सतीश तथा जसवंत सिंह ने कॉलोनी के सीवर समस्या का मुद्दा उठाया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago