Categories: FaridabadPublic Issue

सुबह से नहीं आ रही बिजली, रिपोर्ट लेने के लिए भी घंटों लंबी लाइन में लगे लोग

फरीदाबाद: जिला फरीदाबाद का नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों पहले वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों की लंबी कतार देखने को मिलती थी । लेकिन अब वैक्सीन की कमी नहीं बल्कि शहर में बिजली ना आने के कारण लोगों को घंटों अस्पताल के बाहर लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

मामला रविवार की सुबह का है एक तरफ तो वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की खचाखच भीड़ और वहीं दूसरी तरफ अपनी जांच की हुई रिपोर्ट को लेने के लिए भी लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा जिसकी वजह से अस्पताल में भीड़ और भी ज्यादा बढ़ गई ऐसे में 2 गज की दूरी अपनाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है इसीलिए लोगों के बीच दूरी देखने को भी नहीं मिली ।

सुबह से नहीं आ रही बिजली, रिपोर्ट लेने के लिए भी घंटों लंबी लाइन में लगे लोग

बिजली ना आने के कारण सिस्टम से रिपोर्ट बनाना असंभव था, जिसके वजह से लोगों को जांच की हुई अपनी रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ा लोगों से बातचीत की तो पता चला कि वह लोग अपनी रिपोर्ट के लिए भी सुबह 7:00 बजे से लाइन में खड़े हैं लेकिन दोपहर होने तक भी होने रिपोर्ट नहीं मिली।

बिजली ना आने के कारण अधिकारियों को भी गर्मी में बैठकर लोगों की टेस्टिंग करनी पड़ी । पसीने से लथपथ अधिकारी आज कूलर की हवा के लिए तरस गए और गर्मी में ही अपना कार्य करते रहे ।

लेकिन फरीदाबाद के बिजली अधिकारियों का यह कहना रहता है कि शहर में बिजली की पर्याप्त मात्रा सप्लाई हो रही है यदि अगर ऐसा सच में है तो शहर के सबसे जरूरी इलाके में जहां रोजाना लोगों का तांता लगा रहता है वहीं पर बिजली आखिर सुबह से क्यों नहीं आई ।

एसजीएम नगर निवासी राजेश ने बताया कि वह जहां सुबह 5:00 बजे से खड़े हैं लेकिन फिर भी अभी तक बिजली ना आने के कारण उनकी रिपोर्ट ने नहीं मिल पाई है और धूप में खड़े रहने की वजह से चक्कर भी आ रहे हैं।

नेहरू कॉलोनी निवासी मीनाक्षी ने बताया कि वह रिपोर्ट के लिए सुबह 7:00 बजे से खड़ी है लेकिन अब तक भी बिजली ना आने के कारण उनकी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है इस वजह से वह आज घर में खाना भी नहीं बना पाए और उनके घर पर बच्चे भी भूखे होंगे ।

गांधी कॉलोनी निवासी किरन ने बताया रिपोर्ट के लिए सुबह से धूप में खड़े रहने के बावजूद भी रिपोर्ट ना मिलने के वजह से वह परेशान ।

सरकारी अस्पताल में बिजली ना आना इसका मतलब हजारों की संख्या में लोगों को परेशानी झेलना है क्योंकि रोजाना इस अस्पताल में हजारों की संख्या में लोग आते हैं ऐसे में बिना बिजली के इतनी भीषण गर्मी में लोगों की भीड़ में खड़ा होना बेहद मुश्किल है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago