एक मैसेज से बच गया ट्रैक्टर, इस तकनीक से कुछ ही मिनटों में पकड़ा गया चोर

वीरवार रात सिरसा की अनाज मंडी में एक दुकान के सामने से खड़ा ट्रैक्टर एक युवक चोरी करके ले गया। ट्रैक्टर पर लगे जीपीएस सिस्टम की वजह से ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही मालिक के फोन पर मैसेज पहुंच गया।

आधी रात को ट्रैक्टर स्टार्ट होने का मैसेज मिलते ही ट्रैक्टर का मालिक चौकन्ना हो गया और ट्रैक्टर का पीछा करते हुए खैरेका गांव के पास ट्रैक्टर चोर को धर दबोचा। जेजे कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में लिया।

एक मैसेज से बच गया ट्रैक्टर, इस तकनीक से कुछ ही मिनटों में पकड़ा गया चोर

आढ़ती नवीन कुमार ने बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर को ऑपरेटिव बैंक के पास की दुकान के सामने खड़ा किया था। उसी रात करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर स्टार्ट होने का मैसेज मलिक के फोन पर आया और जब वह दुकान पर पहुंचा तो ट्रैक्टर वहां नहीं था। ट्रैक्टर में जीपीएस सिस्टम लगे होने की वजह से ट्रैक्टर की लोकेशन लगातार फोन पर दिख रही थी।

इसके बाद मालिक ने ट्रैक्टर की लोकेशन का पीछा करना शुरू कर दिया। साथ ही गांव खैरेका में रहने वाले ड्राइवर विजय को सूचित किया और उन्होंने ट्रैक्टर चोर को पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद सभी आढ़तियों ने पुलिस से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में अभी तक चोरी की अनेक घटनाएं सामने आई हैं। आढ़तियों ने मंडी में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि अनाज मंडी से ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव सतीपुर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ शहर थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago