Categories: Faridabad

डीएचबीवीएन में बड़े घोटाले का भंडाफोड़, इस कॉलोनी के लोगों को दिए बिजली के इतने अवैध कनेक्शन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में सूचना के अधिकार के तहत एक बड़े घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में रघुवीर कॉलोनी में 39 ऐसे लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं जिनके पास जमीन की रजिस्ट्री ही नहीं है। यह कनेक्शन अधिकारियों की मिलीभगत से दिए गए हैं।

दरअसल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शहर भर को बिजली प्रदान करने का काम करता है परंतु इन दिनों बिजली वितरण निगम से कई घोटाले सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक घोटाले का खुलासा आरटीआई से हुआ है।

डीएचबीवीएन में बड़े घोटाले का भंडाफोड़, इस कॉलोनी के लोगों को दिए बिजली के इतने अवैध कनेक्शन

अहीर वाडा निवासी वीरेंद्र यादव ने जन सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत डीएचबीवीएन सिटी वन के उप मंडल अधिकारी से जानकारी मांगी थी कि ऊंचा गांव रघुवीर कॉलोनी का मालिक वह है। सरकार ने कॉलोनी को अधिग्रहण करने के लिए नवंबर 2018 डिनोटिफाइड कर दिया। उनकी जमीन पर कुछ ऐसे लोग बैठे हैं जिन्होंने अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लिए हुए है।

एसडीओ ने आरटीआई के जवाब में बताया कि उनकी जमीन पर 39 ऐसे लोग हैं जिन्होंने अवैध कनेक्शन लिए हुए हैं। उनके नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं है लेकिन उन्होंने रघुवीर से किया इकरारनामा जमा कराया है। वीरेंद्र यादव की आरटीआई को बल्लभगढ़ पुलिस उपायुक्त ने थाना शहर पुलिस को 7 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करने के लिए सौंप दिया है।

थाना शहर प्रभारी सुदीप कुमार का कहना है कि 39 लोगों की ऊंचा गांव के बिजली उपमंडल अधिकारी से जांच की गई है।

उप मंडल अधिकारी ने धर्मवीर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य लोगों के बारे में बिजली उपमंडल अधिकारी ने शिकायत नहीं दी है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी बिजली विभाग के कई घोटाले सामने आए हैं। इस विभाग के अधिकारियों ने लोगों को अवैध कनेक्शन दिए हुए हैं जिससे सरकार के राजस्व पर असर देखने को मिल रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago