Categories: Faridabad

पानी की किल्लत से गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा, एक्सईएन पर की हमले की कोशिश

गर्मियों का आगाज होते ही जिले में पानी की किल्लत का भी आगाज हो जाता है। ‌ पेयजल किल्लत से परेशान लोग प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हैं ऐसा ही कुछ आज सेक्टर 25 स्थित जलघर में देखने को मिला जहां सेक्टर 23, 22, और संजय कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया तथा बीजेपी सरकार और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, सेक्टर 22, 23 और संजय कॉलोनी में भी पिछले 2 महीने से नियमित तौर पर जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे परेशान होकर आज लोगों ने जलघर पर जमकर प्रदर्शन किया।

पानी की किल्लत से गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा, एक्सईएन पर की हमले की कोशिश

प्रदर्शन में वार्ड नंबर 3 के पार्षद जय वीर खटाना भी मौजूद रहे। ‌ हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साए लोगों ने एक्सईएन पर हमला करने की कोशिश की। ‌ मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों को काबू किया तथा लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा।


स्थानीय निवासी मधुमति ने बताया कि संजय कॉलोनी में पिछले 2 महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है। ‌ पानी ना होने से हम टैंकरों से पानी खरीद खरीद कर अपना गुजारा कर रहे हैं। टैंकर वालों ने भी मनमानी की हुई है जहां पहले 2 रुपए में बाल्टी भरी जाती थी वहीं अब टैंकर वाले 5 रुपए ले रहे हैं।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि पानी की समस्या की शिकायत परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से भी की जा चुकी है परंतु उनसे शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ‌ उन्होंने आश्वासन दिया था कि 1 महीने में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।


मौके पर पहुंचे सेक्टर 58 थाना एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि इस विषय में एसडीएम से बात की गई है। आगामी 10 दिनों में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

क्या कहना है पार्षद का
वार्ड नंबर 3 के पार्षद जयवीर खटाना ने बताया कि निगमायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल काम के नाम पर कुछ नहीं कर रही। पानी की समस्या को लेकर उनसे कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती है।

आज संजय कॉलोनी के लोगों ने यह इकट्ठा होकर अपना प्रदर्शन किया है तथा अपनी मांगे रखी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिनों में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

गौरतलब है कि नगर निगम शहर में पानी की किल्लत का स्थाई समाधान नहीं कर पा रहा है। शहर में 300 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है परंतु निगम 270 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति कर पाता है बाकी 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago