Categories: Faridabad

खोरी गांव में नगर निगम लगा रहा है जगह-जगह सूचना पट्ट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद खोरी गांव में जहां-जहां नगर निगम ने अपना कब्जा कर लिया है वहां सूचना पट्ट लगाया जा रहा है ताकि भविष्य में लोगों जानकारी रहे कि यह सरकारी जमीन है। सूचना पट पर भूमि के मालिकाना और वन क्षेत्र के बारे में अंकित किया गया है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद फरीदाबाद नगर निगम ने नए खोरी गांव से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम नगर निगम प्रशासन के द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है वहीं नगर निगम लोगों से स्वयं ही खोरी गांव से जाने की की अपील कर रहा है।

खोरी गांव में नगर निगम लगा रहा है जगह-जगह सूचना पट्ट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

अपील के बाद जो लोग अपना घर छोड़ कर जा चुके हैं वहां नगर निगम के द्वारा एक सूचना पट्ट लगाया जा रहा है। इस सूचना पट्ट लिखा है कि यह भूमि नगर निगम के संपत्ति है। 1992 से पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट 1900 की धारा 4 और 5 के द्वारा वन क्षेत्र घोषित है। इस भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण में क्रय-विक्रय वर्जित है।

इस जमीन की जानकारी ना होने की वजह से कई लोगों ने भू माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट खरीद लिया और मकान बना लिए वही अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद यहां से लोगों को जाना पड़ रहा है।

बीते दिन भी यहां रहने वाले लोग अपने घरों से सामान लेकर जाते हुए दिखे। नगर निगम अधिकारी भी चाहते हैं कि यहां के लोग जल्दी अपना सारा सामान यहां से ले जाए ताकि उनका अधिक नुकसान ना हो इसलिए यहां अभी तो तोड़फोड़ नहीं की जा रही है।


आपको बता दें कि नगर निगम के रिपोर्ट के अनुसार खोरी गांव में 125 एकड़ जमीन है जिसमें से 80 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे को खाली कराया जाएगा।

अवैध कब्जे को सुप्रीम कोर्ट ने हटाने के आदेश दिए हैं वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय में प्रशासन को 6 हफ्ते का समय भी दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले हफ्ते नई खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्यवाही को अमल में लाया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago