Categories: FaridabadGovernment

पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा, डीजल ने दी कुछ राहत, जानिए आज क्या थे ईंधनों के दाम

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। तेल कंपनियों ने सप्ताह के पहले दिन आज (सोमवार) यानी 12 जुलाई को पेट्रोल  के रेट में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. वहीं, डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.

इससे पहले 15 अप्रैल को डीजल के रेट में 14 पैसे की कटौती की गई थी. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल  का रेट घटकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा, डीजल ने दी कुछ राहत, जानिए आज क्या थे ईंधनों के दाम

देश भर में तेल कंपनियों ने कल यानी 11 जुलाई को पेट्रोल-डीजल  की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. जिसकी वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन के दाम स्थिर थे. बता दें कि राजधानी दिल्ली में 10 जुलाई को पेट्रोल की कीमत  में 35 पैसे का इजाफा हुआ था. जबकि डीजल के रेट  में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल  की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं.

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago