Categories: Uncategorized

डेढ़ करोड़ में खरीदी थी Lamborghini, 20 मिनट में ही उड़ गए परखच्चे

नई गाड़ी पर एक खरोंच भी आ जाए तो क्या हाल होता है ? वो छोड़िए, जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लैम्बोर्गिनी कार की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि इस कार को एक शख्स ने 20 मिनट पहले ही खरीदा था, लेकिन 20 मिनट बाद जो इस लैम्बोर्गिनी की हालत हुई उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। शोरूम से निकलने के 20 मिनट बाद ही कार के परखच्छे उड़ गए।

इस लैम्बोर्गिनी स्पोर्ट्स कार को शख्स ने 2 लाख यूरो (लगभग 1,69,42,700 रुपये) में खरीदा था। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के पीसी रिचर्ड वाइटले ने बताया कि लंदन के M1 वेस्ट यॉर्कशायर में हुए इस हादसे में लैम्बोर्गिनी कार चालक और वैन ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस हादसे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

डेढ़ करोड़ में खरीदी थी Lamborghini, 20 मिनट में ही उड़ गए परखच्चे

अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पुलिस ने लेम्बोर्गिनी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘M1 वेस्ट यॉर्कशायर में लैम्बोर्गिनी अचानक खराब होकर बीच सड़क पर रुक गई।तभी एक वैन ने उसे ठोक दिया। आपको बता दे कि ऐसी स्थिति में आप कतई मत घबराएं। अगर आपके वाहन का इंश्योरेंस है तो आपको स्पॉट पर कोई समझौता नहीं करना चाहिए।

कुछ तय प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए या दूसरी पार्टी को पुलिस के पास चलने को कहना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप पर कोई लायबिलिटी नहीं आएगी। अगर आपका वाहन इंश्योर्ड है तो क्षतिपूर्ति का जिम्मा आपकी इंश्योरेंस कंपनी का हो जाता है।

इंश्योरेंस कंपनियां इसके लिए कुछ शर्त भी रखती हैं। मसलन ड्राइविंग कर रहे शख्स के पास दुर्घटना के वक्त ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित अन्य कागज होने चाहिए। वैसे तो किसी की इतनी महंगी कार की धज्जियां उड़ना वाकई चौकानें वाली बात है। किसी की भी हालत खराब हो जाएगी, ऐसे में बड़े ही सावधानी से गाड़ी को चलाएं ताकि आपको और गाड़ी को कुछ न हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago