Categories: Uncategorized

बादल फटने से आई  बाढ़, नाव की तरह बहने लग गई कार, घरों में घुस गया कीचड़ और Photos में तबाही का मंजर

भारत : एक तरफ देश के कुछ इलाकों में बरसात आने का नाम नहीं ले रही और दूसरी तरफ कुछ इलाकों में बाड़ आ रही है । हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से अचानक तेज बाढ़ आ गई, जिससे वहां बने होटलों के किनारे खड़ी गाड़ियां नाव की तरह पानी में बहने लग गई। ऐसी तस्वीरें भी सामने आई जहां कई घरों में भी पानी घुस गया। प्रशासन द्वारा धर्मशाला सहित दूसरे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि धर्मशाला और उसके आसपास लगभग 3000 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बादल फटने से आई  बाढ़, नाव की तरह बहने लग गई कार, घरों में घुस गया कीचड़ और Photos में तबाही का मंजर



उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पर्यटन स्थल धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ से लोगों में दहशत भी बैठ गई है । यहां का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालांकि अभी बाढ़ से किसी भी इलाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाढ़ के दौरान की एक तस्वीर सामने आई जिसमें शहर में बहुत ज्यादा कीचड़ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों की बात करें तो फ्लैश फ्लड में लग्जरी कारें तैरती नजर आ रही हैं।



आदेशों के मुताबिक शिमला का नेशनल हाईवे रामपुर में झाकरी के पास बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में और भी बारिश की संभावना जताई है।



कांगड़ा से भी बादल फटने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादल फटने से आई बाढ़ में कांगड़ा में दो व्यक्ति कथित तौर पर गुमशुदा हैं।

Credit : ANI



धर्मशाला के पास बहने वाली मांझी नदी अभी भी उफान पर है। तेज बहाव की वजह से आसपास की दुकानें, झोपड़ियां तबाह हो चुकी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर ये बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। अमित शाह ने यह भी कहा कि केंद्र ने बचाव कार्यों में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमों को हिमाचल भेजा दिया है ।



पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन की खबर है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे 7 बंद हो गया है।



जम्मू के डोडा में भारी बारिश के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस साल की शुरुआत में चमोली में 7 फरवरी को नंदा देवी नेशनल पार्क क्षेत्र में भूस्खलन और बादल फटने से भीषण आपदा आई थी।
जम्मू के डोडा में भारी बारिश के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस साल की शुरुआत में चमोली में 7 फरवरी को नंदा देवी नेशनल पार्क क्षेत्र में भूस्खलन और बादल फटने से भीषण आपदा आई थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago