पुलिस महकमे में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, DGP मनोज यादव होंगे रिलीव

हरियाणा सरकार जल्द ही DGP मनोज यादव को रिलीव करने जा रही है। सरकार ने यूपीएससी के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान DGP को 31 जुलाई को रिलीव किया जाएगा। साथ ही सरकार ने 7 नामों का एक पैनल तैयार करके भेजा है जिसमें से आगामी DGP का चुनाव किया जाएगा। सरकार द्वारा भेजे गए पैनल में पीके अग्रवाल, आरसी मिश्रा, मोहम्मद अकील, शत्रुजीत कपूर, देसराज सिंह, आलोक राय और एसके जैन का नाम शामिल है।

आपको बता दे कि यूपीएससी ने नए DGP की नियुक्ति से पहले वर्तमान DGP मनोज यादव को रिलीव करने की तिथि पूछी थी, जिसके जवाब में सरकार ने 31 जुलाई की तारीख जवाब में लिखकर भेजी।

पुलिस महकमे में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, DGP मनोज यादव होंगे रिलीव
DGP मनोज यादव

इसके अलावा भेजे गए नामों में वरिष्ठता के क्रम के हिसाब से पीके अग्रवाल को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। परंतु शत्रुजीत कपूर का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है। खैर यह तो वक़्त आने पर ही पता चलेगा कि नया DGP कौन होगा। फिलहाल यह बात औपचारिक रूप से तय है कि DGP मनोज यादव 31 जुलाई को रिलीव होंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्तमान DGP मनोज यादव ने पिछले महीने इंटेलिजेंस ब्यूरो में वापस जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसका जवाब देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने उनकी अर्ज़ी स्वीकार करते हुए उन्हें यह आदेश दिए थे कि नया DGP नियुक्त होने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे।

देखने वाली बात यह है कि DGP मनोज यादव अम्बाला के आईजी याई पूर्ण कुमार के साथ हुए विवादों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते थे जिसके बाद उन्होंने गृह मंत्री को पत्र लिख केंद्र सरकार में अतिरिक्त निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पद पर वापस लौटने की इच्छा जताई थी।

प्रदेश में नियुक्ति के बाद से ही वह अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते खबरों का हिस्सा बने रहते थे, लेकिन अब वह इस पद से 31 जुलाई को रिलीव हो जाएंगे तो देखने वाली बात यह भी होगी कि नए DGP के रूप में उनकी जगह कौन लेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago