Categories: Politics

हरियाणा में गब्बर का दिखा बदला मिजाज, गृह मंत्री विज ने पुलिस बेहतर सेवा के लिए बदला अंदाज

अपने सख्त मिजाज और खास अंदाज के लिए हरियाणा के मशहूर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का एक बार फिर गब्बर में जाए उभर कर सामने आया है, और इस बार उन्होंने जनता को पुलिस की बेहतर सेवा दिलाने का भरोसा जताया है।दरअसल, विज बोले, ‘ मैं हरियाणा की जनता को वचन देता हूं . पुलिस आपके पास 15 मिनट में पहुंचेगी।’

दरअसल, अनिल विज पुलिस के प्रति जितने कड़क हैं, उतने ही नरम भी। विज ने पंचकूला में डायल 112 सेवा के शुभारंभ के मौके पर हरियाणा पुलिस को अपनी पुलिस बताते हुए न केवल उसके कंधे पर शाबाशी का हाथ रखा, बल्कि कोरोना के मामलों में कमी का पूरा श्रेय पुलिस कर्मियों को दिया।

हरियाणा में गब्बर का दिखा बदला मिजाज, गृह मंत्री विज ने पुलिस बेहतर सेवा के लिए बदला अंदाज

क्रांतिकारी और जोशीले अंदाज में विज ने कहा, मैं प्रदेश की जनता को वचन देता हूं कि किसी भी व्यक्ति, मां-बहन-बेटी और बुजुर्ग को अगर पुलिस सहायता की जरूरत पड़ेगी तो 15 से 20 मिनट में पुलिस की गाड़ी उसके दरवाजे पर होगी।

किसी भी कंपनी के मोबाइल या टेलीफोन नंबर से 112 डायल करने पर पुलिस, फायर और एंबुलेंस की सेवाएं 15 से 20 मिनट के भीतर घर-द्वार पर होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री विज और स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में इस सेवा की शुरुआत की।

विज जब पुलिस अधिकारियों को संबोधित करने उठे तो हर किसी को लग रहा था कि पुलिस के प्रति उनका नजरिया न जाने किस रूप में सामने आएगा। विज जब बोलने लगे तो आखिर तक अपनी पुलिस की दिल खोलकर तारीफ की।

अनिल विज ने कहा, मेरी 52 साल की पब्लिक लाइफ है। मैं जब भी किसी घटना या दुर्घटना स्थल पर गया तो सुनने को मिला कि पुलिस समय से नहीं आई। पुलिस की छवि को इंडियन सिनेमा ने भी बहुत खराब किया। हर पिक्चर में कोई भी घटना या दुर्घटना होने की स्थिति में पुलिस को बाद में ही पहुंचा दिखाया गया।

अब हरियाणा में ऐसा नहीं होगा। डायल 112 सर्विस की शुरुआत होने से पुलिस 15 से 20 मिनट में जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचेगी। इस पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 630 नई इनोवा गाड़ियों को हर थाने के लिए दो-दो के हिसाब से रवाना कर दिया गया है। 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से डायल 112 सेवा काम करना आरंभ कर देगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago