Categories: OthersUncategorized

जेनरेटर के धुएं से उजड़ गया पूरा परिवार, हुई इतनी मौतें और एक की हालत गंभीर

मंगलवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक ही परिवार के छः सदस्यों की जेनरेटर के धुएं से दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने जानकारी दी कि शायद घर में रखे बिजली के एक जेनरेटर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से परिवार के सदस्यों की दम घुटने से मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच कर बताया कि मृतक चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके के रहने वाले हैं। बारिश के कारण सोमवार रात से ही दुर्गापुर के कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही थी।

जेनरेटर के धुएं से उजड़ गया पूरा परिवार, हुई इतनी मौतें और एक की हालत गंभीर

ऐसे में परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य ने घर में रखे जेनरेटर को चालू किया। कुछ तकनीकी खराबी के कारण जेनरेटर का धुआं बाहर निकलने की बजाय पूरे घर में फैल गया।

सुबह घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो सब बेहोशी की हालत में थे। पड़ोसियों ने जल्दी ही पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। जल्दी ही सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और एक बच्ची का इलाज अब भी चल रहा है।

नागपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिरंजीवी प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि जेनरेटर से निकले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से परिवार के छः सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रमेश लश्कर (25), अजय लश्कर (21), लखन लश्कर (10), कृष्ण लश्कर (08), पूजा लश्कर (14) और माधुरी लश्कर (20) के रूप में हुई है। बता दें कि रमेश लश्कर पेशे से एक ठेकेदार थे।

जांच अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की जान बच गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago