Categories: Others

अगले कुछ घंटों में हो सकती है हरियाणा के कुछ जिलों में मूसलाधार वर्षा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

अगले कुछ घंटों में हो सकती है हरियाणा के कुछ जिलों में मूसलाधार वर्षा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। बीते मंगलवार हरियाणा में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे जिसकी वजह से हर जगह अंधेरा था। आमतौर पर नोएडा में इस समय मौसम साफ रहता था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली से सटे इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। फरीदाबाद गुड़गांव नोएडा दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

हालांकि, अगले सप्ताह मौसम विभाग की ओर से बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया गया है। लेकिन मौसम सुहावना रहेगा। बुधवार के मौसम को लेकर हिसार के कृषि मौसम विभाग द्वारा अल्प समय मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के मुताबिक, अगले 3 घंटों में राज्य के कई जिलों और इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिला में हो सकती है मूसलाधार वर्षा

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान रिपोर्ट में कुछ जिलों के नामों को भी शामिल किया गया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत जिलों में व इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज–चमक के साथ कहीं–कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हरियाणा में अगले 2 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे देश में जोरदार बारिश होगी। प्रदेश में 11 जुलाई से ही मॉनसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई थी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मई के महीने में बारिश सामान्य नहीं है। इसे प्री–मॉनसून की बारिश भी नहीं कहा जा सकता। प्री–मानसून की बारिश में केवल एक बार बारिश होने के बाद बंद हो जाती है। लेकिन इस बार दिल्ली के आसपास के इलाकों में पिछले 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि चक्रवाती तूफान ताउते के कारण पूरे देश में जगह–जगह लगातार बारिश हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago