Categories: Uncategorized

अवैध हथियार रखने के जुर्म में दोस्तो संग कचौड़ी हुआ गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

फरीदाबाद:- क्राइम ब्रांच 48 ने अवैध हथियार रखने वाले और चोरी करने वाले दो आरोपियों सहित कुल 3 आरोपियों मोहन उर्फ कचौड़ी, दीपक, बोबी को काबू किया है। तीनो आरोपियो को फरीदाबाद के अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी नेहरू कॉलोनी के रहने वाले हैं।

क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोहन उर्फ कचौड़ी के बारे में सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बटनदार चाकू सहित थाना डबुआ के क्षेत्र से, आरोपी दीपक और बोबी को तकनीकी साहयता से चोरी के आरोप में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

अवैध हथियार रखने के जुर्म में दोस्तो संग कचौड़ी हुआ गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहन ने बताया कि वह चाकू अपने बचाव के लिए तथा लोगों को डराने के लिये मथुरा रेलवे स्टेशन से किसी अनजान व्यक्ति से 500/- रुपये में खरीद कर लाया था।

आरोपी दीपक ने एक मोटरसाईकिल थाना आदर्श नगर के क्षेत्र से दिनांक 1 जुलाई को चोरी किया था तथा आरोपी बोबी ने 11 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर और पानी मोटर को चोरी किया था।

आरोपी मोहन के खिलाफ थाना डबुआ में अवैध हथियार की धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियो से बटनदार चाकू, मोटरसाइकिल, रसोई गैस सिलेंडर और पानी की मोटर बरामद किया है।आरोपियो को आज पेश न्यायालय कर जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago