Categories: Faridabad

इन युवकों को हरियाणा से मिला बिजनेस का बड़ा मौका, और तुरंत बना ली 100 करोड़ रुपए की कंपनी

अगर आप बिजनेस में रूचि रखते है और इसी के साथ 10 से 12 लाख रुपए निवेश भी कर सकते है तो यह बिजनेस आपके लिए बेहतरीन है। आप आनलाइन फ्यूल यानी डीजल बेचकर करोड़ों रुपए की कमाई कर सकते है। इसके लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और पेट्रोलियम प्रोसेस इंजीनियरिंग आपकी मदद जरूर करेगी। इसके अलावा आप इस बिजनेस में सरकार की भी मदद ले सकते है। अब इस बिजनेस को कैसे शुरू किया जाए आइए आपको बताएं

सरकार ने इस स्टार्टअप को दी है पूरी मान्यता

पेपफ्यूल डाट कॉम सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप है। पेपफ्यूल्स का इंडियन ऑयल के साथ थर्ड पार्टी एग्रीमेंट है। यह डोर टू डोर डिलीवरी के लिए भी है। इसमें ऐप के जरिए आप डीजल ऑर्डर कर सकते है और आसानी से डीजल डोर स्टेप पर हासिल कर सकते हैं नोएडा के टिकेंद्र, प्रतीक और संदीप तीनों ने मिलकर इसको स्टार्ट किया है। कारोबार शुरू करने के कुछ साल बाद ही कंपनी का टर्नओवर 100 करोड़ के आस पास पहुंच गया है।

इन युवकों को हरियाणा से मिला बिजनेस का बड़ा मौका, और तुरंत बना ली 100 करोड़ रुपए की कंपनी

जाने कैसे शुरू किया कारोबार

इस स्टार्टअप के फाउंडर टिकेंद्र ने एक रिपोर्ट में बताया इस पर काफी रिसर्च किया गया और घर–घर जाकर लोगों से बात की गई और आनलाइन फीडबैक लिया गया। फीडबैक से जानकारी मिली कि हर दूसरे आदमी ने कहा कि पेट्रोल डीजल के लिए आनलाइन ऐप होना चाहिए।

यदि देखा जाए तो पेट्रोल और डीजल का आनलाइन कारोबार काफी रिस्की भी है। टिकेंद्र ने एक रिपोर्ट में बताया की साल 2016 तक आनलाइन पेट्रोल और डीजल बेचने की परमिशन नहीं थी। हाल ही में सरकार ने डीजल डिलीवरी को लेकर आनलाइन काम शुरू कर दिया।

तेल कंपनियों से भी मिला सहयोग

कंपनी के अन्य फाउंडर बताते है कि हमने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन पेट्रोलियम प्रोसेस इंजीनियरिंग सर्विस जैसी कंपनियों को अपना सुझाव भेजा।जिसके कुछ दिनों बाद ही उनकी तरफ से जवाब आ गया । हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद में स्थित इंडियन ऑयल की ओर से हमे डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपने को कहा गया। हमने रिपोर्ट इंडियन ऑयल को भेज दी। रिपोर्ट मिलने के बाद हमने अपना कारोबार का शुभारंभ कर दिया ।

ये युवा दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए बने एक बड़ी मिसाल

इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कारोबार शुरू किया था। हालांकि उन्हें इसमें कई बड़ी परेशानियां भी झेलनी पड़ी, लेकिन जब एक बार उनके प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली तो फिर उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। इस तरह से इन युवकों ने खुद की कड़ी मेहनत और अनोखे बिजनेस आईडिए से सौ करोड़ रुपए की कंपनी खड़ी कर दी। यह अपने आप में उन युवाओं के लिए मिसाल हैं, जो हमेशा से एक चांस मिलने का रोना रोते रहते हैं पंरतु इन सभी युवकों ने अपने शानदार और अनोखी तरकीब से ऐसा बिजनेस खड़ा कर दिया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। ये युवा अपने हुनर और मेहनत से दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुके है ।इनसे सीख लेके देश बढ़ती बेरोजगारी भी काम हो सकती है इसलिए अपने मित्रों के साथ इस लेख को सांझा जरूर करें ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago