एनआईटी 1 मार्केट के केवल एक हिस्से को किया बंद, हमारी ग्राउंड रिपोर्ट से जानिए क्या है कारण ?

फरीदाबाद जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं रोजाना औसतन 50 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं और अभी तक 14 लोगों की जान फरीदाबाद जिले में इस महामारी के चलते जा चुकी है।

एनआईटी 1 मार्केट के केवल एक हिस्से को किया बंद, हमारी ग्राउंड रिपोर्ट से जानिए क्या है कारण ?

लेकिन लॉक डाउन के पांच चरणों के बाद लोगों की समस्याओं को भी ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्य सरकारों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपनी सहमति अनुसार अपने जिलों में आवश्यकतानुसार छूट दे ।

जिसके चलते प्रदेश सरकार के आदेशानुसार फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा बाजारों को फिर से एक बार नियमानुसार खोले जाने के लिए गाइडलाइन निर्धारित की गई है। जिनमें जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि किस आधार पर बाजार खोले जा सकेंगे और दुकानदारों को क्या सुरक्षा नियमों के पालन करने की आवश्यकता है।

फरीदाबाद जिले में सोमवार बुधवार व शुक्रवार को बाजार की दाएं और की दुकानें खोलने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हैं और मंगलवार गुरुवार व शनिवार को बाएं और की दुकानें खोलने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए।

लेकिन आज जब हमने ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए फरीदाबाद की एनआईटी एक नंबर मार्केट का जायजा लिया तो
पाया कि वहां पर अधिकतर लोग जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार की दुकान खोले हुए हैं।

लेकिन इस बीच एनआईटी एक और दो नंबर के चौक पर कुछ दुकानदार ऐसे भी नजर आए जो प्रशासन के दिशानिर्देशों की पूर्ण रूप से अव्हेलना कर रहे हैं। जहां मंगलवार को बाएं और की दुकान खोलने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए थे वही कुछ दाए तरफ के दुकानदार भी आधा शटर खोलकर दुकान चलाते हुए पाए गए।

लेकिन बात करें तो मार्केट के अधिकतर दुकानदार वर्तमान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण रूप से पालना कर रहे हैं ताकि स्थिति सामान्य होने पर वह सामान्य दिनों की भांति अपनी दुकानों को बिना किसी समय अवधी की रुकावट के खोल सके।

फरीदाबाद एक नंबर की मार्केट का बीच का हिस्सा बंद किया गया । तकरीबन 7 दिनों से बन्द पड़ी है एनआईटी 1 नंबर की मार्केट बीच में से कुछ दिनों पहले मार्केट का कोई दुकानदार पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा ये फैसला लिया गया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद लोगो को सचेत करने के लिए तैनात किए हुए हैं। जो आस पास बेमतलब घूमने वाले लोगों को फटकार लगा रहे है।

महावीर मेडिकल स्टोर से लेकर गुरुद्वारे तक सील किया गया है ।जहां लोगों की आवा जाही पर रोक लगाया गया है । कोरोना संक्रमण का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है इसलिए प्रशासन भी अब हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती से पेश आ रहा है ।

हालाकि पूरी मार्केट को बंद नहीं किया गया क्योंकि देशव्यापी लॉक डाउन ने कई लोगों की घर के बजट को तहस नहस कर दिया है । अन्य दुकानदार सामाजिक दूरी और अन्य सभी नियमों का पालन करते हुए अपना कार्य कर रहे है ।

दुकानदारों से बात करने पर पता चला कि फिलहाल उनकी बिक्री बिल्कुल कम लेकिन अच्छा है कि सरकार ने केवल उस इलाके को सील किया जहां कोरोना का मामला आया ,सरकार ये फैसला काफी हद तक ठीक है कि पूरी मार्केट को सील करने की जगह बस थोड़ी दूरी तक दुकानें बंद रखें ।

फरीदाबाद में कोरोना मामले बढ़ रहे है लेकिन घरों के बजट को लेकर परेशानियां भी इसलिए आपके नजरिए से बताइए की क्या ये निर्णय सही है ?

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago