Categories: Faridabad

नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला ने पार्किंग में दिया बच्चे को जन्म, परिजन ने अस्पताल पर लगाए यह आरोप

सिविल अस्पताल में एक नर्स की लापरवाही की वजह से एक गर्भवती महिला ने अस्पताल की पार्किंग में मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति का आरोप है कि यदि उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया होता तो पार्किंग में डिलीवरी नहीं होती वही महिला के पति का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे 3 हजार रुपए की मांग भी की है।

दरअसल, बल्लभगढ़ निवासी 30 वर्षीय बबीता को बल्लभगढ़ से नागरिक अस्पताल रेफर किया गया था। बल्लभगढ़ में ही डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी थी कि बच्चा पेट में मर चुका है। बबीता का पति मणिलाल उसे लेकर सोमवार देर शाम को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा।

नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला ने पार्किंग में दिया बच्चे को जन्म, परिजन ने अस्पताल पर लगाए यह आरोप

उसका आरोप है कि पहले तो डॉक्टरों ने काफी देर तक बबीता को नहीं देखा। काफी देर के बाद एक नर्सिंग स्टाफ आई और मणिलाल ग्लव्स खरीदने के लिए भेज दिया लेकिन बबीता को भर्ती नहीं किया और वह पार्किंग में आ गई। पार्किंग में अचानक तेज दर्द के साथ मृत बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

महिला की पार्किंग की डिलीवरी की खबर जन स्वास्थ्य अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने मौके पर नर्सिंग स्टाफ को भेजा। मणिलाल का कहना था कि उसकी पत्नी मर ही वे बच्चों को अपने पेट में लिए घूम रही थी और उसका जहर पूरे शरीर में फैलने का खतरा था। मणिलाल ने आरोप लगाया कि नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों में इलाज के लिए 3 हजार की मांग भी की थी।

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सविता यादव ने बताया कि बच्चा गर्भ में ही मर चुका था। महिला को बल्लभगढ़ से रेफर किया गया था हालांकि एक स्टाफ नर्स की लापरवाही मामले में उजागर हुई है।

उसे वहां से हटा दिया गया है। हमारे पास 400 जोड़ी ग्लव्स हैं। इसके बावजूद भी बाहर से मंगवाना गलत है, इसको लेकर जांच चल रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago