Categories: Uncategorized

भाजपा विधायक राजेश नागर ने की बिजली निगम के साथ बैठक,कहा तीन दिन में पूरी हो बिजली आपूर्ति

फरीदाबाद।तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें व्यवस्था सुधारने के लिए 3 दिन का समय दिया है।भीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली की अव्यवस्थित आपूर्ति मिलने से नाराज विधायक राजेश नागर ने आज बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट पूछा कि बिजली की किसी प्रकार से कमी नहीं है तो लोगों को बिजली क्यों नहीं मिल रही है।

आए दिन कहीं न कहीं बिजली की मरम्मत कहकर आपूर्ति काट दी जाती है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। जहां जहां ओवरलोड अथवा अन्य कारणों से फॉल्ट हो रहे हैं तो उन्हें युद्धस्तर पर ठीक करवाया जाना चाहिए। वहीं ओवरलोड को कम करने के लिए ट्रांसफार्मर को बाईफर्केशन और ट्राइफर्केशन किया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक राजेश नागर ने की बिजली निगम के साथ बैठक,कहा तीन दिन में पूरी हो बिजली आपूर्ति
फोटो- बिजली निगम के एसई नरेश कुमार कक्कड़ आदि अभियंताओं के साथ बैठक करते विधायक राजेश नागर।

विधायक ने कहा कि बिजली कट से परेशान लोग आपको फोन करते हैं, लेकिन आप लोग उनके फोन तक नहीं उठाते हैं। जिससे वह लोग बहुत परेशान हैं। मुझे इसका स्थायी हल चाहिए।

फरीदाबाद अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार कक्कड़ के साथ हुई मीटिंग में विधायक राजेश नागर ने स्पष्ट कहा कि आज कल महामारी के कारण बच्चों का भी अधिकांश समय घर पर ही बीत रहा है। वह ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी बिजली की जरूरत है।

नागर ने कहा कि आप किसी भी तरह से बिजली की बिगड़ रही आपूर्ति को नियंत्रण में लाएं। इस मीटिंग में ग्रेटर फरीदाबाद की कार्यकारी अभियंता उर्मिला ग्रोवर, ओल्ड फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता अमित कम्बोज, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पल्ला, खेड़ी कलां, बदरौला सब डिविजनों के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार, हेमन्त शर्मा, रजत कम्बोज सहित सभी कनिष्ठ अभियंता आदि भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago