Categories: Uncategorized

खोरी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू, निर्धारित समय में पूरा करेंगे माननीय कोर्ट के आदेश– डॉ. गरिमा मित्तल

फरीदाबाद, 14 जुलाई। नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि लकड़पुर गांव के खोरी क्षेत्र में वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुधवार को नगर निगम द्वारा शुरू कर दी गई। पहले दिन की कार्रवाई के लिए जितना लक्ष्य रखा गया था, उसे पूरा कर लिया गया है और यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। डॉ. गरिमा मित्तल बुधवार को अतिक्रमण हटाने की पहले दिन की कार्रवाई पूरी होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए 19 जुलाई तक का समय है और इस निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

खोरी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू, निर्धारित समय में पूरा करेंगे माननीय कोर्ट के आदेश– डॉ. गरिमा मित्तल

उन्होंने कहा कि बुधवार को जितने भी क्षेत्र में कार्रवाई के लिए लक्ष्य निर्धारित किया था उसे पूरा कर लिया गया है। बरसात की वजह से कार्रवाई को रोकना पड़ा है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‌खोरी क्षेत्र के लोगों के पुर्नवास के लिए नीति बनाई गई है और उन्हें ईडब्लूएस कोटे से डबुआ व बापू नगर क्षेत्र में फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए इस क्षेत्र में कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को अस्थाई तौर पर रुकने के लिए शेल्टर होम भी बनाए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago