Categories: Press Release

बहुचर्चित मनोज भाटी हत्याकांड में 10 हजार का इनामी बदमाश शार्प शूटर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के आदेश पर फरीदाबाद के वांछित अभियुक्तो की धर-पकड़ अभियान में सफलता की एक और कड़ी जोड़ते हुए डीसीपी क्राइम फरीदाबाद व एसीपी क्राइम फरीदाबाद के निर्देशानुसार कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने मनोज भाटी हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर व 10 हजार के इनामी बदमाश हिमांशु को गिरफ्तार किया है।

पिछले वर्ष 23 दिसम्बर को फरीदाबाद के बायपास सेक्टर- 31 में अमीपुर, फरीदाबाद के रहने वाले प्रापर्टी डीलर मनोज भाटी की सरेआम गोली मार कर हत्या करने के आरोप में क्राइम ब्रांच को पिछले आठ माह से इस हत्याकांड को अपने अन्य साथियों संग अंजाम देने वाले शार्प शूटर हिमांशु की तलाश थी।

बहुचर्चित मनोज भाटी हत्याकांड में 10 हजार का इनामी बदमाश शार्प शूटर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आटोहा पलवल से गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु स्थायी रूप से उत्तरप्रदेश में ताहरपुर का रहने वाला है।

बताते चलें कि इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज मांगरिया के अलावा उनके अन्य साथियों को क्राइम ब्रांच पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस टीम ने आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago