Categories: Uncategorized

तारक मेहता छोड़ने के बाद टप्पू की हालत हुई कुछ ऐसी, देखकर दयाबेन भी हो गई शॉक्ड

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ किसे पसंद नहीं है ? समाज के हर वर्ग को यह शो पसंद आता है और वो दिल खोलकर इसे प्यार देते हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने वाले कलाकारों को भी इस शो की वजह से दर्शकों के बीच बेशुमार प्यार मिलता है। कलाकार भव्य गांधी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का किरदार निभाते थे, जिनकी लड़कियों में अच्छी खासी फॉलोइंग थी। टप्पू ने कुछ समय पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद कई तरह की अफवाहें फैंलने लगी थीं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि टप्पू की हरकतों से परेशान होकर मेकर्स ने उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि भव्य गांधी ने इस अफवाहों को झूठ बताया है।

तारक मेहता छोड़ने के बाद टप्पू की हालत हुई कुछ ऐसी, देखकर दयाबेन भी हो गई शॉक्ड

भव्य गांधी का कहना है कि वो लगातार एक ही तरह का किरदार करके बोर हो गए थे, जिस कारण उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा टश्मा’ को बाय कहा। बतादें शो में दया भाभी के बेटे टप्पू का रोल प्ले करने वाले भव्य गांधी भी ये शो छोड़ चुके हैं।

मगर शो को अलविदा कहने के बावजूद भी भव्य गांधी अपने ऑनस्क्रीन मां दिशा वकानी के साथ संपर्क में रहते हैं। लिहाजा भव्य गांधी ने हाल ही में दिशा वकानी को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

आइए जानते हैं, आखिर भव्य ने दिशा के बारे में क्या कुछ कहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के टप्पू यानी भव्य गांधी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो अब भी दिशा वकानी से बातचीत करते हैं।

भव्य बताते हैं कि दिशा वकानी के साथ अक्सर वीडियो कॉल से संपर्क होता है और वीडियो में वो जब भी मुझे बढ़ी हुई दाढ़ी में देखती हैं तो कहती हैं – आह! क्या! दाढ़ी?

जवाब देते हुए मैं कहता हूं कि हां अब मैं दाढ़ी रखने लगा हूं। भव्य बताते हैं कि दिशा ने कभी मुझे दाढ़ी में नहीं देखा इसलिए जब भी वो मुझे दाढ़ी में देखती हैं तो एकदम शॉक्ड हो जाती हैं।

हालांकि वो मुझे इस तरह से देखकर खुश भी होती हैं और कहती हैं कि मेरा टप्पू अब बड़ा हो गया है। जी हाँ कुछ रिश्ते खून के नहीं लेकिन उससे कहीं ज़्यादा हो जाते हैं। कई लोगों का साथ काम करते-करते बहुत खूबसूरत बॉन्ड बन जाता है, और ऐसा ही कुछ इन 2 कलाकारों के बीच में में हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago