Categories: Uncategorized

अवैध हथियार रखने के जुर्म में पुलिस ने किया एक और को गिरफ्तार, शराब और जुए का है आदी

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के द्वारा अपराध को कम करने के लिए दिये गये निर्देशो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी पंकज उर्फ सोनू को बल्लबगढ़ से गाडी अर्टिगा में देसी रिवाल्वर सहित थाना शहर बल्लभगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान पंकड उर्फ सोनू निवासी सेक्टर-48 के रुप में हुई है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुप्त सूत्रों से सूचना मिली जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बल्लबगढ़ पुल पर नाका बन्दी कर गाडी अर्टिगा के नम्बर से गाडी को उपरोक्त आरोपी सहित काबू किया गया है।

अवैध हथियार रखने के जुर्म में पुलिस ने किया एक और को गिरफ्तार, शराब और जुए का है आदी

आरोपी की तलाशी से देसी रिवाल्वर और 10 जिन्दा रोंद बरामद हुए।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मथुरा यूपी से देसी रिवाल्वर के साथ 10 जिंदा रोंद खरीद कर लाया था। आरोपी ने बताया कि आरोपी जुआ खेलने तथा शराब बेचने का गैर कानूनी काम करता है।

उसके खिलाफ थाना एस जी एम नगर में 11 मुकदमें जुआ के , 4 मुकदमें शराब तस्करी के तथा एक मुकदमा अवैध वसूली का पहले भी दर्ज है।

आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार बरामद होने पर भी एक मुकदमा शहर बल्लभगढ़ में भी दर्ज किया गया है अवैध हथियार के मुकदमे सहित आरोपी के खिलाफ कुल 17 मुकदमें दर्ज हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लूट, छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाला था जिसके चलते उसने रिवाल्वर खरीदा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago