ड्राइवर की ये गलती उसे कैंटर सहित यमुना में ले डूबी लेकिन पुलिस ने सुपर हीरो बन बचाया – देखें विडीओ

फरीदाबादः– मानसूनी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण पानी के तेज बहाव में फंसे एक चालक को कैंटर के साथ पुलिस ने रेसक्यू किया। तिगांव थाना पुलिस को मालूम हुआ कि एक कैंटर चालक यमुना के बीच से बने कच्ची सड़कनुमा पथ पर कैंटर लेकर जा रहा था। बीच मँझधार में पहुँचते ही पानी के तेज बहाव के कारण वह असंतुलित होकर धारा के साथ बहने लगा।

एक स्थान पर नदी का तल ऊँचा होने से वह कैंटर अटक कर रूक गई और कैंटर में नदी का पानी भरने लगा। चालक उसी कैंटर में फँसा हुआ मदद के लिए चिल्ला-चिल्ला कर गुहार लगा रहा है।

ड्राइवर की ये गलती उसे कैंटर सहित यमुना में ले डूबी लेकिन पुलिस ने सुपर हीरो बन बचाया - देखें विडीओ

तिगाँव थानाध्यक्ष बिना देरी किये तैराक दयाचंद भाटी को लेकर यमुना किनारे स्थल पर पहुँचे। दयाचंद ने अपने सहयोगी तैराक के साथ साहस का परिचय देते हुए नदी की तेज बहती धारा में छलांग लगा दी और गहरे पानी के तेज बहाव से जूझते हुए कैंटर चालक प्रताप को सुरक्षित किनारे पर ले आये। बाद में कैंटर को भी सही सलामत नदी की धार से बाहर निकाल लिया गया।

देखें ये विडीओ:

तिगाँव थाना ने तैराक के साहसिक कदम के साथ कैंटर चालक की जान बचाने के लिए तैराक दयाचंद को प्रोत्साहन के रूप में ग्यारह सौ रूपये का पुरस्कार दिया है।

यमुना किनारे खड़े लोग जो पूरी घटना को साक्षात देख रहे थे। उनलोगों ने इस घटना की विडियो बनाई और फरीदाबाद पुलिस की सराहना करते हुए वायरल कर दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago