Categories: FaridabadPublic Issue

एयरफोर्स रोड की एंट्री एक बड़े नाले के साथ, शहर की इस सड़क का है बेहद बुरा हाल

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद कहने को तो स्मार्ट सिटी श्रेणी में आ चुका है लेकिन फरीदाबाद कितना स्मार्ट है इस बात का खुलासा यहां की सड़कें पिछले कई सालों से कर रही है लेकिन फिर भी किसी भी अधिकारी या किसी बड़े नेता द्वारा अब तक समस्याओं को ठीक करने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है।

60 फुट रोड से एयर फोर्स रोड की तरफ जाने वाले रोड की शुरुआत में ही इतना बड़ा नाला खुला है और वो भी बिना ढक्कन के, जिसकी वजह से आसपास के लोगों की जिंदगी नरक बन चुकी है । यहां बना इतना बड़ा खुला नाला कई बिमारियों का कारण भी है ,देश में वैसे ही 2 साल से भयंकर बीमारी चल रही है ।ऐसे में इस नाले के कारण स्वास्थ्य को खराब करने वाले वायरस इस नाले से लगतार निकल रहे हैं ।

एयरफोर्स रोड की एंट्री एक बड़े नाले के साथ, शहर की इस सड़क का है बेहद बुरा हाल

यहां मौजूद लोगों और दुकानदारों से बात चीत की तो उन्होंने बताया की ये समस्या पिछले 5- 6 साल से है । बरसात के समय यहां जब पानी का स्तर बराबर हो जाता है तो कई बार साईकिल लेके लोग इस नाले में गिर जाते है ।कई तो वाहन यहां अब तक इस नाले से बाहर नहीं निकाले गए है ।कई बार लोग भी इसमें गिर जाते है और बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जाता है ।

आसपास के दुकानदारों ने ये भी बताया की इस समस्या की वजह से उनकी दुकानदारी भी ठीक तरह से नहीं चलती और वो लोग बारिश न आने की दुआ हर वक्त मांगते है । दुकानदार भी इस जगह अपनी दुकान खोलकर पूरे दिन गंदी बदबू के बीच रह कर काम करते हैं ।

स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले व्यक्तियों को इस रोड पर एक बार जरूर आना चाहिए ताकि जमीनी स्तर पर हालात उन्हे पता चल सके ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago