Categories: Faridabad

जिले में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं इन जगहों पर, जरा संभलकर चले

फरीदाबाद में सबसे ज्यादा हादसों का शिकार दोपहिया वाहन सवार और उसके बाद पैदल चलने वाले होते हैं। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है।

जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा हादसे बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन, नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, एनएचपीसी रोड, शिव कॉलेज, तिगांव, नीलम चौक, आदर्श नगर थाना से आईएमटी रोड, सराय ख्वाजा थाने के सामने वाली सड़क, सेक्टर 48 मस्जिद मोड आदि स्थानों पर हो रहे हैं।

जिले में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं इन जगहों पर, जरा संभलकर चले

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पुलिस ने 2019 के अंतिम तिमाही, वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में जनवरी से जून माह तक जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 579 मामलों का विश्लेषण किया है। इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दो पहिया वाहन सवारों के साथ 290 हादसे हुए। इनमें से सबसे ज्यादा हादसे चार पहिया वाहनों से हुए। चार पहिया वाहनों से 198 हादसे हुए।

वही दोपहिया सवारों को टक्कर मारने वाले भी दोपहिया सवार थे, इनकी संख्या 38 थी। इसके बाद 33 दोपहिया सवारों को ट्रकों ने टक्कर मारी। वहीं बस की वजह से चार हादसे हुए तो ऑटो की वजह से दोपहिया सवारों के साथ तीन हादसे हुए।

जिले में 33 प्रतिशत हादसे पैदल लोगों के साथ हुए हैं। पैदल लोगों के साथ हादसों के लिए चार पहियों वाले वाहनों का स्थान सबसे ऊपर है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, चार पहिया वाहनों ने 92 पैदल लोगों को और दोपहिया वाहनों ने 45 पैदल लोगों को टक्कर मारी। ट्रकों की टक्कर से सिर्फ 14 लोग ही हादसों का शिकार हुए।

वहीं 35 ऐसे अज्ञात वाहन भी थे, जो टक्कर मारकर फरार हो गए। बसों की वजह से दो और ऑटो की वजह से सिर्फ एक पैदल सड़क हादसे का शिकार हुआ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago