Categories: Faridabad

मुख्यमंत्री के नाम हुए करीब 6 से अधिक ट्वीट, अभी भी नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान

अपने सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर शहर भर में ख्याति प्राप्त कर चुके वार्ड नंबर 5 में अभी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस वार्ड से करीब 7 लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्विटर के माध्यम से कर चुके हैं परंतु खानापूर्ति समाधान के अलावा कुछ भी नहीं हो पाया है।


दरअसल, बीते दिन वार्ड नंबर 5 के निवासी हरिओम ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस विषय में गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कैसे आएगी मेरी बेटी की बारात, चारों तरफ 1 साल से भरा हुआ है सीवर का गंदा पानी। नगर निगम नहीं कर रहा समाधान।

मुख्यमंत्री के नाम हुए करीब 6 से अधिक ट्वीट, अभी भी नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान

वार्ड नंबर 5 पर्वतीय कॉलोनी बाल कल्याण पॉकेट, नरक मचा रखा है नगर निगम ने। इस ट्वीट के माध्यम से हरिओम ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।

पहले भी हो चुके हैं कई ट्वीट
वार्ड नंबर 5 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर इस ट्वीट से पहले भी लगभग 6 ट्वीट हो चुके हैं।‌ वार्ड 5 से पहला ट्वीट कामिनी ने किया था। कामिनी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि चारों तरफ सीवर का गंदा पानी फैला हुआ है मेरी बारात कैसे आएगी।

दूसरा ट्वीट वार्ड नंबर 5 की एक गर्भवती महिला दीक्षा ने किया था। दीक्षा ने अपने ट्वीट में लिखा कि गली में चारों तरफ सीवर का पानी बिखरा है, डॉक्टर के पास जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


तीसरा ट्वीट वार्ड नंबर 5 से गीता ने किया। गीता ने अपनी ट्वीट में लिखा कि मेरी बारात कैसे आएगी चारों तरफ सीवर का पानी भरा हुआ है।

चौथा ट्वीट वार्ड नंबर 5 से महिपाल ने किया। महिपाल अपने ट्वीट में लिखा कि मेरी बारात कैसे जाएगी। चारों तरफ सीवर ओवरफ्लो है। नगर निगम ने कोई कार्यवाही नहीं की है।


पांचवा ट्वीट भरत जोशी ने किया। भरत जोशी ने अपनी पत्नी दीक्षा जोशी के गर्भावस्था के दौरान सीएम को ट्वीट किया तथा समस्या के समाधान हेतु अपने गुहार लगाई।

छठा ट्वीट राम सिंह यादव ने किया। राम सिंह यादव ने अपनी ट्वीट में लिखा कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यहां सीवर ओवरफ्लो है। ‌ अधिकारियों का इस पर कोई ध्यान नहीं है।


इन सभी ट्वीट्स के बाद सीएमओ हरियाणा की तरफ से इन ट्वीट्स का जवाब दिया गया तथा कार्यवाही करने की बात कही गई परंतु एक साल होने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल ने कहा कि बारिश की वजह से सीवर लाइन डालने में दिक्कत आ रही है। बारिश के बाद काम शुरू कर दिया गया है। इस काम को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद लोगों को सीवर जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago