Categories: Faridabad

बाटा फ्लाईओवर के नीचे बह रहा है सीवर का गंदा पानी, ‌ प्रशासन का नहीं है ध्यान

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में शिकायतों के बावजूद भी सीवर की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर के अलग अलग हिस्सों से लोग सीवर की समस्या की शिकायत पार्षद, निगम अधिकारी तथा विधायक से कर चुके है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही कुछ इन दिनों बाटा फ्लाईओवर के नीचे देखने को मिल रहा है जहां सीवर ओवरफ्लो ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दी है।


दरअसल, अवैध रूप से बसे एसी नगर में सीवर कनेक्शन की सुविधा नहीं है जिससे एसी नगर का सीवर का गंदा पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ जाता है जिससे इस समय फ्लाईओवर के नीचे जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

बाटा फ्लाईओवर के नीचे बह रहा है सीवर का गंदा पानी, ‌ प्रशासन का नहीं है ध्यान

जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बाटा फ्लाईओवर एनआईटी क्षेत्र को मथुरा रोड से जोड़ती है और प्रतिदिन यहां से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

फ्लाईओवर के नीचे बनी दुकानदारों ने बताया कि यहां हर दो तीन महीने में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही की जाती।

एक अन्य दुकानदार ने बताया कि जलभराव से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। ग्राहकों का आना भी कम हो गया हैं ।

गौरतलब है कि शहर में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो की समस्या के शिकायत कई बार निगम अधिकारियों, पार्षद तथा विधायकों से की जा चुकी है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाता है ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago