Categories: Uncategorized

भाजपा सरकार बदले की भावना से कर रही है देशद्रोह की धारा का इस्तेमाल: अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 17 जुलाई: पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश में देशद्रोह की धारा का बदले की भावना से इस्तेमाल करने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यह अंग्रेजो के समय का कानून है और अंग्रेजों ने यह धारा इसलिए बनाई थी ताकि किसी भी सत्याग्रही पर बगावत या आतंक का आरोप लगाकर उसे जेल में ठूंस दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि आज देश को आजाद हुए 70 साल से उपर हो गए हैं लेकिन यह धारा आज भी अपने हकों के लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ इस्तेमाल की जाती है। इस धारा के तहत 2014 के बाद लगभग 600 लोगों को सरकार ने गिरफ्तार कर जेलों मे डाला लेकिन उनमें से सिर्फ 10 लोगों को ही दोषी पाया गया।

भाजपा सरकार बदले की भावना से कर रही है देशद्रोह की धारा का इस्तेमाल: अभय सिंह चौटाला

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिरसा में किसानों पर लगाई गई देशद्रोह की धारा को तुरंत प्रभाव से हटाए।
इनेलो नेता ने कहा कि पहले कांग्रेस ने इस धारा का जमकर दुरूपयोग किया अब भाजपा सरकार कर रही है।

भाजपा सरकार ने स्वतंत्र भारत में समाज सेवियों, पत्रकारों और अब किसानों के खिलाफ देशद्रोह की धारा का दुरूपयोग कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। यह धारा स्वतंत्र भारत में नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या है।

पत्रकार विनोद दुआ समेत देश के बहुत से पत्रकारों को भी इस धारा के तहत फंसाने की कौशिशें की गई लेकिन सरकार किसी को भी दोषी साबित नहीं कर पाई और सभी बरी हो गए।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने भी केंद्र सरकार से देशद्रोह की धारा 124ए को खत्म करने की अपील करते हुए पूछा है कि क्या आजादी के 75 साल बाद भी देशद्रोह कानून को जारी रखना जरूरी है? प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि इस धारा का इस्तेमाल अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनकारियों की आवाज को दबाने के लिए किया जाता था।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की पीठ ने स्पष्ट कहा है कि सरकारों द्वारा राजद्रोह कानून का भारी दुरुपयोग किया गया है और कहा कि ”इसकी तुलना एक बढ़ई से की जा सकती है, जिसे लकड़ी काटने के लिए कहा जाता है लेकिन वह पूरे जंगल को काट देता है”।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र और प्रदेश सरकारों को गंभीरता दिखाते हुए इस धारा का दुरूपयोग न हो, और बेकसूर लोगों को दुर्भावना के तहत फसांने से बचाया जा सके, इसके लिए धारा 124ए को खत्म कर देना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago