Categories: Uncategorized

बटनदार चाकू और पिस्तौल के दम पर लूट करने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने पिस्टल और बटन दार चाकू की नोक पर लूट, छीना झपटी, चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान पवन निवासी गांव डीघोट पलवल, मोहित निवासी खेरी कलां फरीदाबाद तथा रिंकी निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपीयों ने बताया कि उन्होंने 16 जुलाई को थाना सदर बल्लभगढ़ एरिया में छीना झपटी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपियों ने एक मोबाइल फोन और 11 सो रुपए क्षेत्र से छीने थे।

बटनदार चाकू और पिस्तौल के दम पर लूट करने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी पवन को पुलिस ने थाना आदर्श नगर एरिया से एक देसी पिस्तौल 315 बोर सहित गिरफ्तार किया है जिसमें आरोपी ने बताया कि वह यूपी से खरीद कर लाया था ताकि पिस्तौल का वारदात के समय इस्तेमाल किया जा सके।

आरोपी मोहित को पुलिस ने बटन दार चाकू सहित थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि उसने दिनांक 16 जुलाई को एक मोटरसाइकिल पल्सर को थाना कोतवाली के क्षेत्र से चोरी किया था जिसका मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज है।

आरोपियों ने बताया कि वह सभी साथ रहते हैं तीनों नशा करने के आदी है नशा के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी पवन ओला उबर की गाड़ी भी चलाता है।

पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल, मोटरसाइकिल, बटन दार चाकू, एक मोबाइल फोन तथा 1100 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।आरोपियों को आज पुलिस टीम ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago