Categories: Uncategorized

हर वर्ग को साथ लेकर विकास कर रही है भाजपा सरकार,36 बिरादरी द्वारा समान्नित किये जाने पर कृष्णपाल गुर्जर ने जताया आभार

फरीदाबाद, 18 जुलाई। फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर का केंद्र सरकार में ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री बनाये जाने पर फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र की 36 बिरादरी के प्रतिनिधियों द्वारा गत सांय फरीदाबाद गुडगांव रोड स्थित फार्महाउस पर भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक शैक्षणिक, औद्योगिक संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत वर्ष अपनी खोई हुई पहचान तेजी से वापस पाने में सफल हुआ है।

हर वर्ग को साथ लेकर विकास कर रही है भाजपा सरकार,36 बिरादरी द्वारा समान्नित किये जाने पर कृष्णपाल गुर्जर ने जताया आभार

आज विकास, शिक्षा, तकनीकी सहित सम्बंधित क्षेत्रों में देश का नाम सम्मान के साथ दुनिया में लिया जाता है। जो अन्य देशों के लिये भी एक मिसाल है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व को जाता है ।

उन्होंने उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुआ कहा कि आज इस मंच से समाज के विभिन्न वर्गों का जो आपार प्रेम और अपनापन मिला है । उसके लिये वे सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र के लोगो का दिल से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी है, वो उन पर किए गए जनता के अटूट विश्वास का परिणाम हैं।

जिसकी शुभकामनाओं के चलते इतनी बड़ी जिम्मेवारी केंद्र सरकार में उन्हें दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनूठी योजनाओं के परिणाम स्वरुप आज सम्बंधित वर्गो को इन योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। जिसके लिए सम्बंधित क्षेत्र के लोगों को चाहिए कि अपने से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का भरपूर लाभ ले।

उन्होंने कहा कि जनता से जो भी वायदे उन्होंने किए हैं । उसके लिये वे सदैव प्रयासरत हैं कि जनता से किए सभी वायदों को प्राथमिकता के आधार पर समय रहते पूरा करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा, ओर सम्बंधित क्षेत्रो के विकास मे कोई कसर बाकी नही रहने दी जायेगी।

इस अवसर पर गिर्राज भड़ाना, बिल्लू भड़ाना, पारस सिंगला, घनश्याम अग्रवाल, पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना, राजस्थान ने पूर्व विधायक अतर सिंह, पूर्व पार्षद कैलाश बैसला, अंजू भड़ाना, बंटी भाटिया, राजीव नागपाल, रोहित सरपंच, पार्षद यशवंत सिंह, मनोज नासवा, सुरेंद्र अग्रवाल, कवींद्र चौधरी, भारत चेयरमैन, सुरेन्द्र भड़ाना, महाराज नेकपुर, कर्मसिंह प्रधान, दयानन्द भड़ाना, पप्पू सरपंच, विनय रावत, प्रधान रघुवर प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भव्य स्वागत किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago