Categories: Uncategorized

अब महिलाओं के लिए अस्पताल के भीतर ओपीडी में लगेगी महामारी की दवा

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में पिछले कई दिनों से कोरोना की दवा लगवाने के लिए लोगों की बहुत लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही थी । ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए एकमात्र उपाय इसकी दवाई लगवाना और मास्क लगाना एवं 2 गज की दूरी बनाए रखना है लेकिन महामारी की दवा लगवाने आए लोगों में भीड़ को देखते हुए 2 गज की दूरी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी।

इसी कड़ी में बीके अस्पताल में अब रविवार से महिलाओं को महामारी की दवा अब अस्पताल के भीतर बनी ओपीडी में लगेगी। रोज़ रोज़ वाली भीड़ पर नियंत्रण करना सिविल अस्पताल के लिए बेहद जरूरी था क्योंकि इस महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करना बेहद जरूरी है और सैकड़ों की तादाद में आए लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिलती इसीलिए अब महिलाओं को अस्पताल के भीतर ओपीडी में महामारी की दवा लगाई जाएगी ।

अब महिलाओं के लिए अस्पताल के भीतर ओपीडी में लगेगी महामारी की दवा

महिलाओं से बात करने के बाद पता चला की दवा लगवाने से पहले उन्हें टोकन लेना पड़ता है जिसके बाद दूसरी लाइन में लगकर दवा लगवाने के लिए भी इंतजार करना पड़ता है मौके पर मौजूद बीके अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक छुट्टी का दिन हो या फिर काम का दिन और दिन महामारी की दवा लगाई जाती है ।

देश में बढ़ती महामारी को रोकने के लिए देश के हर एक नागरिक को दवा की दोनो डोज लगवाना बेहद जरूरी है ।सरकार के सामने ये एक बड़ी चुनौती है इसीलिए ज्यादा से ज्यादा और जल्द से जल्द हर एक नागरिक को दवा लगवाना जरूरी है ।

पिछले कुछ दिनों पहले नागरिक अस्पताल में महामारी की दवा की कमी थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार महामारी की दवा अगस्त तक हर एक स्थान पर उपलब्ध होंगी । यदि जागरूकता के साथ पूरा देश इसी तरह दवाई लगवाता रहेगा तो जल्द ही देश से ये बीमारी दूर हो सकती है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago