Categories: Faridabad

हरियाणा में एक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की मियाद, इस बार लोगों को मिली है यह विशेष छूट

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन की मियाद को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। अब पूरे हरियाणा में सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत 26 जुलाई तक महामारी अलर्ट को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन की अवधि के बढ़ने के साथ-साथ लोगों को कुछ छूट भी मिली है।

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में इस बार रेस्टोरेंट्स और बार को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के आदेश है वही होम डिलीवरी का समय भी यही रहेगा।

हरियाणा में एक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की मियाद, इस बार लोगों को मिली है यह विशेष छूट

क्लब, रेस्टोरेंट्स, गोल्फ क्लब के बाद भी सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलेंगे। जिम सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। कॉमन लॉ टेस्ट एडमिशन 23 जुलाई को कराया जा सकेगा।

गाइडलाइंस के अनुसार इस बार विवाह में अंतिम संस्कार क्रिया में 100 लोग शामिल हो सकेंगे हालांकि यह व्यवस्था पहले सरीखी है। स्पा सुबह 6 बजे खोले जा सकेंगे और रात 8 बजे तक चलेंगे। दुकाने सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक तथा मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोले जा सकते हैं।

खेल गतिविधियों के लिए स्टेडियम पहले ही खोले जा चुके हैं। कॉर्पोरेट कार्यालय को सौ फीसद हाजिरी के साथ खोलने की अनुमति दी जा चुकी है लेकिन इनमें महामारी के नियमों का पालन करना जरूरी है।



गाइडलाइंस के अनुसार इस बार स्विमिंग पूल एथलीट और प्रतियोगी तैराकों के लिए खोल सकेंगे वही सिनेमा हॉल भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने के आदेश हैं परंतु महामारी के नियमों का पालन जरूरी है।

प्रेक्टिकल एग्जाम, लैबोरेट्री तथा ऑफलाइन एग्जाम्स के लिए यूनिवर्सिटी तथा कॉलेजों को खोलने के आदेश है परंतु महामारी के नियमों का पालन जरूरी है। हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित किए गए ट्रेनिंग सेंटर खोलने के भी आदेश इस बार गाइडलाइंस में दिए गए हैं।

कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी तथा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, आईटीआई को भी विद्यार्थियों के लिए खोलने के आदेश हैं। धार्मिक स्थल भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने के आदेश इस बार गाइडलाइंस में दी गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago