Categories: Politics

गले की फांस बन बैठा है कोरोना , भाजपा गा रही हैं जीत के राग

एक तरफ देश कोरोना वायरस नामक जंजाल में फंसता जा रहा है तो वही मोदी सरकार-2 के पहले वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार में की गई उपलब्धियों का लेखा-जोखा आमजन को सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर के निवास से पम्पलेट के माध्यम से बीजेपी सरकार द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाई जा रही है।

जब देश फिर यह कहें कि यहां तक पूरा विश्व ऐसे बुरे वक्त से गुजर रहा है जिस से बाहर निकलने के लिए देश के कोने कोने से बच्चों से लेकर युवाओं तक अपने भारत को कोरोना नामक राक्षस से बचाने के गुहार लगाई जा रही हैं।

गले की फांस बन बैठा है कोरोना , भाजपा गा रही हैं जीत के राग

उधर अपनी जनता का मनोबल बढ़ाने की जगह देश के प्रधानमंत्री सहित उनके अधीन में चुने गए तमाम दिग्गज भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की ताल में ताल मिला कर काम किया जा रहा है और देश भर में अपनी पार्टी की प्रशंसा और वाह-वाह बटोरी जा रही है।

लेकिन सरकार की उपलब्धियों को पैंफलेट के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने से क्या कोरोना वायरस से लड़ने का हल निकल आएगा? क्या सिर्फ कागज के टुकड़ों में सरकार की उपलब्धियां गिनवा देने से सरकार सच में जनहित कल्याण के बारे में सोचने लगेगी।

ऐसे कई सारे सवाल है जो आमजन के मन को कचोट रहे हैं। आखिर कब तक वह सरकार की उपलब्धि को केवल कागज मात्र पर ही देख सकेंगे, सच में सरकार आमजन के लिए कुछ ऐसा करेगी कि खुद व ख़ुद यही आमजन सरकार को मन से उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago