Categories: IndiaPolitics

पंजाब कांग्रेस लड़ाई पर मंत्री अनिल विज बोलें, कांग्रेस की लड़ाई बनी मनोरंजन एपिसोड का साधन

पंजाब कांग्रेस की कलह पर हरियाणा के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कुछ इस तरह चुटकी लेते हुए दिखाई दिए कि उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को ही मनोरंजन का साधन बता दिया उन्होंने कहा कि यह तो लोगों के एंटरटेनमेंट का साधन बन गए हैं जो कि हर रोज नए नए एपिसोड लोगों का दिल बहला रहे।

पंजाब कांग्रेस लड़ाई पर मंत्री अनिल विज बोलें, कांग्रेस की लड़ाई बनी मनोरंजन एपिसोड का साधन

अनिल विज का कहना है कि कांग्रेस के इस तरह के कलह किसी ना किसी राज्य से सामने आते रहते हैं और इस पर कुछ अधिक कमेंट करना ठीक नहीं होगा।वहीं विज कहते है कि बड़ी बात तो ये है कि सिद्धू और कैप्टन के बीच में तनातनी बढ़ती ही जा रही हैं और इसी तनातनी के बीच सिद्धू आज के दिन सुनील जाखड़ से मुलाकात करने पचंकूला पहुंचे हुए थे, जिसके बाद उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी, जो कि बड़ी बातों की ओर इशारा करती हैं। हमारे देश का कानून सर्वोपरि है और वो कानून मेरे या फिर किसी और के कहने से नहीं चलता।

जिन्होंने किसानों पर दर्ज हुए एफआइआर के मामलों पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल कुछ महीने पहले किसानों के द्वारा डिप्टी स्पीकर की कार पर हमला था, जिसके बाद से आरोपी किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई थी। तो इस मामले पर किसानों को रिहा किए जाने की मांग हो रही थी। जिस पर मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस देश का कानून सर्वोपरि है।

ये कानून किसी के कहने से या फिर धरने से और किसी की धमकियों से नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि कानून तो अपने ढंग से ही चलता है इन बातों का कोई असर नहीं होता है। खैर यह तो रहे राजनीति का बोलबाला है। जहां आए दिन पक्ष विपक्ष पार्टियों पर आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले जारी रहते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago