Categories: Uncategorized

दूध दही से ज्यादा हरियाणा हुआ नशे का आदी, नशे के गढ़ बनते हरियाणा में खाकी वर्दी पर उठने लगी उंगलियां

जहां एक तरफ हरियाणा यहां के प्रसिद्ध खिलाड़ियों और आए दिन यहां से निकलने वाले प्रतिभागी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के दमखम के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ अब दूध दही को छोड़ नशे के गढ़ के चलते प्रसिद्धियां हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा हैं। दरअसल, पंजाब, राजस्थान और यूपी के साथ लगते जिलों में तेजी से नशा का कारोबार पांव पसार रहा है।

वहीं पिछले सप्ताह फरीदाबाद में एक ही स्थान से दिल्ली पुलिस द्वारा 354 किलोग्राम हेरोइन पकड़े जाना इस बात की तस्दीक करता है। नशा रोकने वाली विंगों की कार्यप्रणाली कमजोर हो रही है। पानीपत, करनाल समेत जींद, रोहतक जिलों में भी कई मामले सामने आए हैं। बढ़ते नशे को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने भी पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

दूध दही से ज्यादा हरियाणा हुआ नशे का आदी, नशे के गढ़ बनते हरियाणा में खाकी वर्दी पर उठने लगी उंगलियां

दो साल पहले पंचकूला पुलिस लाइन में अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय स्थापित किया गया। यह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली राज्यों की पुलिस को आपस में जोड़ने और नशा कारोबार की कमर तोड़ने के लिए बनाया गया था। अब आलम ये है कि सूचना के लिए दिए नंबरों पर दिनभर में मुश्किल से एक से दो काल आती हैं। जब पुलिस के पास सूचनाएं ही नहीं होंगी तो वे तस्करों को पकड़ेंगे कैसे? दूसरा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो के पास न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही संशाधन। ऐसे में नशा तस्कर कैसे पकड़े जाएंगे? मुखबिरी के लिए बजट कम होना भी बढ़ती तस्करी का कारण बताया जा रहा है।

साल 2020 में पुलिस ने 22.5 टन ड्रग्स को जब्त किया। इसमें 225 किलोग्राम अफीम, 250 किलोग्राम चरस/सुल्फा, 12828 किलोग्राम चूरापोस्त, 8 किलो से स्मैक, 9223 किलो गांजा व 33 किलो 198 ग्राम हेरोइन शामिल हैं। इस वर्ष पुलिस ने गुरुग्राम से 22.33 क्विंटल गांजा, हिसार से 527 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त, पानीपत से 325 से अधिक गांजा पत्ती, महेंद्रगढ़ से 17.12 क्विंटल गांजा पत्ती, कैथल से 21 किलो अफीम और करनाल से 1.28 क्विंटल डोडा पोस्त व 7.5 किलो अफीम बरामद की है।

डबवाली से विधायक अमित सिहाग ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ एक्शन के बाद से तस्कर हरियाणा के इलाकों में सक्रिय हो गए हैं। पुलिस और सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते हरियाणा में पिछले 6 से 7 साल में केवल नशे का कारोबार बढ़ा है। इसी प्रकार, कांग्रेस के बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने भी नशे को लेकर सरकार पर हमला बोला है और कहा कि क्षेत्र में लगातार नशा बढ़ रहा है। दोनों विधायकों ने सरकार से मांग की कि तस्करों पर लगाम लगाई जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

3 weeks ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

1 month ago

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद…

1 month ago

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की हवा…

1 month ago

गुडग़ांव-फरीदाबाद के लोगों से मिले प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा : राजबब्बर

कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा रविवार को गुडग़ांव से…

1 month ago

फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ के घोटाले का जवाब बीजेपी को देना ही होगा – दीपेन्द्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला चावला कालोनी से बस…

1 month ago