Categories: CrimePress Release

दोस्ती में विश्वासघात, कोरोनाग्रसित दोस्त के घर से रूपये व गहने उड़ाये, चार गिरफ्तार

फरीदाबादः- रविवार को अपराध शाखा एनआईटी तथा सुरजकुंड थाना के संयुक्त ऑपरेशन से थाना क्षेत्र में पिछले माह हुए 11 लाख और जेवरात की चोरी का आरोपी अंकुर अन्य तीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना जून 2021 में तब कि है जब सुरजकुंड थानाक्षेत्र में रहनेवाले एक व्यक्ति को महामरी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कोविड से पीड़ित व्यक्ति ने अपने दोस्त अंकुर पर भरोसा करके अपने घर की जिम्मेवारी छोड़ दी थी। अचानक एक दिन दोस्त की नियत बिगड़ी और उसने कोविडग्रस्त दोस्त संजय निवासी सूरजकुंड एरिया, जो अस्पताल में भर्ती था, के घर से 11 लाख रूपये और सोने के जेवरात चोरी कर ली। मामला सुरजकुंड थाना में अंकित होते हुए अपराध शाखा एनआईटी के पास पहुँचा।

दोस्ती में विश्वासघात, कोरोनाग्रसित दोस्त के घर से रूपये व गहने उड़ाये, चार गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच एनआईटी और सुरजकुंड थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाते हुए आगे की कार्रवाई की रणनीति बनाई और उस पर अमल करते हुए दिल्ली से एक महिला समेत चार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 11 लाख रूपये, एक सोने की चेन तथा एक मोबाईल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अंकुर, राजीव उर्फ सनी तथा लखविंदर उर्फ लकी है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी अंकुर की मां को भी गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भागे फिर रहे थे।

पुलिस ने घटना के संबंध में जाँच के बिन्दु निर्धारित कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में संलिप्तता की बात स्वीकारते हुए बताया कि मुख्य आरोपी अंकुर जुआ और अय्याशी के कारण काफी कर्ज में डूबा हुआ था। जिनलोगों से अंकुर ने उधार लिये थे, वे लोग बार-बार घर आकर पैसा वापस करने को कहते थे। तभी अंकुर ने अपने दोस्त संग मिलकर चोरी की योजना बनाई और अपने दोस्त के घर और तिजोरी की दूसरी चाबी बनवा ली।

एक दिन आरोपी अंकुर अपनी माँ को पीड़ित दोस्त की माँ के पास उसके घर यह कहकर छोड़ आया कि वह दोस्त के वृद्धा माँ की सेवा करेगी। किन्तु, अवसर पाते ही अंकुर ने साथियों सनी व लकी संग मिलकर अपने ही दोस्त के घर से लाखों रूपये और जेवरात उड़ा लिये।

पुलिस ने पूछताछ के साथ आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए चारों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago