Categories: Press Release

एचएयू में स्नातकोत्तर व पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जुलाई से शुरू

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 20 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त, 2021 तक जारी रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला संबंधी अन्य नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in and admissions.hau.ac.in पर चेक करते रहने की अपील की है।

एचएयू में स्नातकोत्तर व पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जुलाई से शुरू

उन्होंने बताया कि इस आवेदन के लिए आवेदनकर्ता हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पहले और कांउसलिंग के समय आने से पूर्व उम्मीदवार को प्रोस्पेक्टस-2021-22 में दिए गए दाखिला संबंधी सभी हिदायतों व नियमों की जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस एक हजार रूपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग)के उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये होगी। इसके अलावा उपलब्ध सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर में दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। इसी प्रकार पीएचडी में भी दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर ही होगा। हरियाणा प्रदेश से बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा एनआरआई व इंडस्ट्री स्पोंसर्स उम्मीदवारों के लिए भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हैं। पीएचडी में दाखिला एंट्रेस टेस्ट में हासिल मेरिट के आधार पर ही होगा। इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रेन्योरशिप गुरुग्राम में एमबीए एग्रीबिजनेस, एमबीए सामान्य व मास्टर इन रूरल मैनेजमेंट में दाखिले होंगे।

इसी प्रकार कृषि महाविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए सामान्य व एमबीए एग्री बिजनेस में दाखिले होंगे। इन विषयों में दाखिले कैट, सीमेट,ग्रेजुऐशन स्कॉर में मेरिट के आधार पर होंगे।

इसी प्रकार कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंगलिश, इंगलिश-हिंदी ट्रांसलेटर, रिमोट सेंसिंग एंड ज्योग्राफिकल इंफोर्मेशन सिस्टम एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड इनवायरमेंट में भी स्नातक के बाद डिप्लोमा के लिए दाखिले मेरिट आधार पर होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago