Categories: Public Issue

फरीदाबाद में पहली बार सड़कों पर उतरे उद्योगपति, कहा जिस भाषा में सरकार समझे हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार

एक तरफ जहां बिजली मंत्री सरप्लस बिजली होने तथा 24 घंटे बिजली का दावा कर रहे हैं वहीं फरीदाबाद के आईएमटी के उद्योगपति पिछले 36 घंटे से बिजली कटौती से जूझ रहे हैं।

ऐसे में अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई सकारात्मक रुख अपनाने से आक्रोशित आईएमटी के उद्योगपति आज सड़कों पर उतरने पर विवश हो गए।

फरीदाबाद में पहली बार सड़कों पर उतरे उद्योगपति, कहा जिस भाषा में सरकार समझे हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार

बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आईएमटी स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे उद्योगपति इतने अधिक आक्रोशित थे। उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और सीधे तौर पर कहा कि उद्योगपति अब केवल गुलदस्ता देने वाले उद्योगपति नहीं है।

बल्कि अपनी समस्याओं को लेकर यदि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो वे सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने से भी गुरेज नहीं करेंगे। सरकार की नियत ठीक है लेकिन अधिकारियों की नकारात्मक कार्यशैली सरकार की छवि को पलीता लगा रही है।

इस मौके पर उद्योगपतियों ने कहा कि वे इस मामले में उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब उद्योगपति शांत रहकर अधिकारियों की मनमानी नहीं सहेगा क्योंकि उद्योगों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।

प्रमोद राणा प्रधान आईएमटी एसोसिएशन फरीदाबाद उद्योगपती ने कहा कि फरीदाबाद के अधिकारियों के नकारात्मक रवैया के कारण ही बड़े बड़े उद्योग यहां से पलायन कर गए।

महावीर गोयल महासचिव आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद उन्होंने कहा कि एक तरफ हम अदर यूनिट लाने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ जो पहले से ही उद्योग चल रहे हैं उन्हें बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।

उद्योगपतियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब उद्योगपति गुलदस्ते देने वाले उद्योगपति नहीं है बल्कि यदि अधिकारियों का ऐसा रवैया रहा तो चक्का जाम कर देंगे और अपनी आवाज मुखर करेंग उन्होंने साथ ही साथ यह भी कहा कि सरकार जैसी जुबान समझेगी हम वैसे ही जुबान में सरकार को समझाएंगे।

वही इस मौके पर बिजली विभाग की एक्स ई एन उर्मिला ने कहा की उद्योगपतियों ने अपनी समस्या उनके समक्ष रखी है और वह यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगी कि आने वाले समय में इस तरह की समस्या से उद्योगपतियों को ना जूझना पड़े।

साथ ही बिजली अधिकारियों की नकारात्मक कार्यशैली को लेकर भी उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया है उन्होंने बताया कि बरसात के चलते बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो रही है लेकिन वह इसका समाधान करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago