Categories: Faridabad

जल बंटवारे विवाद का नगर निगम ने निकाला यह समाधान, इन दो बूस्टरों पर की गई है यह कार्यवाही

शहर में बीते दिन हुए जल बंटवारे के विवाद को खत्म करने के लिए नगर निगम के बूस्टरों की रखवाली पुलिस करेगी। नगर निगम कमिश्नर डॉक्टर गरिमा मित्तल की मांग पर सेक्टर 25 बूस्टर और जैन मंदिर बूस्टर पर 6 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो तीन तीन शिफ्ट में काम करेंगे और पानी की रखवाली करेंगे साथ ही जिस समय जिस इलाके में पानी जाना होगा उस शेड्यूल को लागू करवाएंगे। बूस्टर पर आने जाने वाले लोगों का ब्यौरा भी पुलिस वाले ही दर्ज करेंगे।

दरअसल, बीते दिन पानी की समस्या से परेशान होकर वार्ड नंबर 3 और 4 के लोगों ने सेक्टर 25 बूस्टर पर प्रदर्शन करते हुए एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता मदन लाल शर्मा को बंधक बना लिया।

जल बंटवारे विवाद का नगर निगम ने निकाला यह समाधान, इन दो बूस्टरों पर की गई है यह कार्यवाही

ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने शहर के दो बूस्टर सेक्टर 25 और जैन मंदिर पोस्टर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।

सेक्टर 25 जलघर पर बलराज, भूपेंद्र, सुनील और जैन मंदिर बूस्टर पर ईशान, सुनील और संदीप की ड्यूटी लगाई गई है। यह पुलिसकर्मी 3 शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे, शाम 4 बजे से रात 12 बजे और रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पानी के बूस्टर से कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें वार्ड नंबर 6 के अग्रवाल बूस्टिंग पर पार्षद और जेई शराब पीते हुए पकड़े गए वहीं सेक्टर 25 बूस्टर पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। ऐसी घटनाओं को रोकने वे उन पर नजर रखने के लिए पुलिस की सहायता ली गई है।


नगर निगम कमिश्नर डॉक्टर गरिमा मित्तल ने बताया कि लोगों की शिकायतें रहती है कि बूस्टर से पानी का बंटवारा सही नहीं होता है। इसलिए दो बूस्टरों पर पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है जो व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago