Categories: Featured

दर्दनाक हादसे में गई थी ‘ठाकुर भानु प्रताप’ की बहू की जान, पहले ही हो गई थी एक्ट्रेस की मौत की भविष्यवाणी?

मौत के ऊपर किसी का बस नहीं चलता है। जब ईश्वर का मन करे उस समय हमें इस दुनिया को अलविदा कहना होता है। फिल्म सूर्यवंश में बॉलिवुड स्टार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली ऐक्ट्रेस सौंदर्या महज 32 साल की उम्र में एक हादसे का शिकार हो गई थीं। अपने 12 साल के करियर में उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी जैसी भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्में की थीं। उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले थे।

समय के आगे कोई जीत नहीं सकता है। वह अपने करियर के पीक पर थीं। ऐक्टिंग के साथ उनका पॉलिटिकल करियर भी ऊंचाई पर पहुंचने वाला था तब तक एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे में गई थी 'ठाकुर भानु प्रताप' की बहू की जान, पहले ही हो गई थी एक्ट्रेस की मौत की भविष्यवाणी?

आज भी उनके किरदार लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। आज भी उनको याद करके लाखों लोग भावुक हो जाते हैं। उनकी मौत 17 अप्रैल 2004 को हुई थीं। बीजेपी की स्टार कैंपेनर सौंदर्या बेंगलुरु से करीमनगर लौट रही थीं तभी एयरक्राफ्ट में आग लग जाने के कारण उनकी मौत हो गई। फ्लाइट में उनके साथ उनके भाई की मौत भी हो गई थी।

कई बड़ी हस्तियों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया था। उनकी मौत को लोग असमय बता रहे थे। सौंदर्या लोगों के बीच बेहद पॉपुलर थीं। उनकी खूबसूरती के लोग कायल थे और एक झलक पाने के लिए दीवाने हो जाते थे। सौंदर्या का असली नाम सौम्या था। फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करने पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

सौंदर्या दिखने में बहुत खूबसूरत थीं। सौंदर्या एबीबीएस फर्स्ट इयर की पढ़ाई कर रही थीं तभी उन्होंने गंधर्व नाम की फिल्म में काम किया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago