Categories: Featured

ये शख्स है कलयुग का ‘कुंभकर्ण’ 300 दिनों तक लगातार सो रहा है, पत्नी परेशान, डॉक्टर्स हैरान

नींद एक ऐसी चीज है जो सभी को प्यारी होती है। कोई भी जल्दी नींद से नहीं उठना चाहता है। सभी को सोना काफी पसंद होता है। देर तक सोने के लिए हम सभी ने अपने घरों में कभी न कभी रामायण के एक पात्र ‘कुंभकर्ण’ वाला ताना सुना ही होगा। लेकिन क्या वास्तव में कोई कुंभकरण जैसी लंबी नींद ले सकता है? कहा जाता है कि कुंभकरण 6 माह तक सोता था लेकिन राजस्थान में एक ऐसा शख्स मिला है जिसने कुंभकर्ण को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस बात पर नींद प्रेमियों को हैरानी नहीं होगी क्योंकि उन्हें सोना काफी पसंद होता है। वह इंसान लगातार 10 महीने यानी 300 दिनों तक सोता रहता है। यहां के नागौर के रहने वाला 42 साल का पुरखाराम 300 दिन सोता है और बाकी का समय अपना छोटा मोटा काम कर गुजारा करता है। ये कोई सामान्य बात नहीं है। दरअसल, इस व्यक्ति को एक खास तरह की बीमारी है जिसकी वजह से उसकी ये हालत है।

ये शख्स है कलयुग का 'कुंभकर्ण' 300 दिनों तक लगातार सो रहा है, पत्नी परेशान, डॉक्टर्स हैरान

बीमारियां अक्सर शरीर को खोखला कर देती है। हमें इससे बचने के उपायों के बारे में सोचने की कोशिश करनी चाहिए। सुनने में अजीब लगता है लेकिन पुरखाराम ज्यादातर नित्य क्रिया के काम नींद में ही करते हैं। वे साल में लगभग 300 दिन तक सोते हैं। इस दौरान उनके खाने से लेकर नहाना, सब कुछ नींद में ही होता है।

ज़्यादा सोना भी सेहत के लिए ख़राब हो जाता है। आपको भरपूर नींद करनी चाहिए लेकिन बहुत सारी नहीं। इस व्यक्ति ने गांव में ही रानाबाई किराना स्टोर के नाम से दुकान खोली हुई है। साल 2015 से उनकी ये बीमारी ज्यादा बढ़ गई और वे अचानक ही एक दिन में 18-18 घंटे भी सोने लगे। कई बार उनकी दुकान के बाहर कितने अखबार पड़े हैं, इससे अंदाजा लगाया जाता है कि वे कितने दिन सो लिए हैं।

उनकी हालत हमेशा नींद में ही रहती है। उन्हें नींद के अलावा कुछ नहीं सूझता है। ये एक बार सो जाएं तो इन्हें उठाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago